बुलबुले
बुलबुले | |
---|---|
चित्र:Bulbulay.jpg Bulbulay Poster | |
शैली | हास्य |
लेखक | अली इमरान सबा हसन (ए॰ 380 से) |
निर्देशक | राणा रिज़्वान |
अभिनीत | नबील आएशा ओमर हिना दिलपज़ीर महमूद असलम फ़ातिमा नबील[1] नील रिज़्वान ऐजाज़ असलम (विशेष उपस्थिति) |
थीम संगीत रचैयता | फ़ैज़न खान |
मूल देश | पाकिस्तान |
मूल भाषा(एँ) | उर्दू |
सीजन की सं. | 11 |
एपिसोड की सं. | 455 |
उत्पादन | |
निर्माता | नबील |
उत्पादन स्थान | कराची |
संपादक | राणा रिज़्वान अज़मत |
कैमरा स्थापन | बहु-कैमरा |
प्रसारण अवधि | 18-25 मिनट |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | अरे डिजिटल |
प्रसारण | 22 अक्टूबर 2009 – 2 जुलाई 2017 |
बुलबुले (उर्दू: بلبلے) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा में बनी पारिवारिक हास्य धारावाहिक है, जो एक पाकिस्तानी परिवार के बारे में है। इस धारावाहिक का निर्देशन राणा रिज़्वान ने और निर्माण नबील ने किया है। इसकी कहानी अली इमरान और सबा हसन ने लिखी है। इस धारावाहिक के निर्माता के अलावा, नबील इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। हिना दिलपज़ीर के मुमताज़ नाम की भूमिका के साथ आने के बाद इस शो ने काफी प्रसिद्धि प्राप्त की।
इसका प्रसारण अरे डिजिटल पर 22 अक्टूबर 2009 से शुरू हुआ और बाद में इसका प्रसारण यूके में भी हुआ। ये सबसे अधिक टीआरपी के साथ सफल हास्य धारावाहिक बना और पाकिस्तान में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले टीवी धारावाहिक भी बन गया।
कहानी
इसके कहानी के ज़्यादातर एपिसोड में नबील और उसके दोस्तों का बुरा हाल रहता है। ये कहानी नबील और महमूद की है, जो एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं और उनकी जिंदगी आगे बढ़ते जाते है।
कलाकार
- मुख्य
- नबील — नबील (2009-2017)
- आएशा ओमर — खूबसूरत (नबील की बीवी) (2009-2017)
- महमूद असलम — महमूद साहब (2009-2017)
- हिना दिलपज़ीर — मुमताज़ (मोमो) (महमूद साहब की बीवी) (2010-2017)
- फ़ातिमा नबील — चांदी (नबील और खूबसूरत की बेटी) (2011-2017)
- नील रिज़्वान — सोना (महमूद और मुमताज़ का बेटा) (2011-2017)
- अन्य
- तारीक़ बट्ट — बट्ट साहब (2009-2017)
- ख्वाजा अक्मल — सिद्दीक़ी (खूबसूरत के पिता) (2009-2017)
- बेनीता डेविड — बेताब (2012-2015)
- शहीद ख्वाजा — डॉ॰ शाहिद (2013-2017)
- शहराज़ हसन — मोती (अपहरण करने वाला) (2010-2015)
- अयाज़ खान — शेर खान (महमूद का दोस्त) (2012-2017)
सन्दर्भ
- ↑ "Introduction". MIF Productions. मूल से 1 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 November 2016.