बाल गोपाल करे धमाल
| बाल गोपाल करे धमाल | |
|---|---|
| शैली | ड्रामा | 
| रचनात्मक निर्देशक | उदितांशु मैहता | 
| मूल देश | भारत | 
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी | 
| सीजन की सं. | 01 | 
| उत्पादन | |
| निर्माता | जय मेहता और किन्नारी मेहता | 
| कैमरा स्थापन | बहु कैमरा | 
| प्रसारण अवधि | लगभग 23 मिनट | 
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | बिग मैजिक | 
| प्रसारण | 22 दिसम्बर 2014 – 31 जुलाई 2015 | 
बाल गोपाल करे धमाल एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है जो 22 दिसम्बर 2014 से बिग मैजिक पर प्रसारित होता है।[1] सत्यजित शर्मा धारावाहिक में मुख्य भूमिका में है।
कथानक
धारावाहिक की कहानी गोपाल शर्माजी के इर्द-गिर्द घूमती रहती है जिसके सामान्य और नीरस जीवन में नटखट बाल गोपाल के आने से कई परिवर्तन होते है। भगवान कृष्ण का बाल रूप सिर्फ प्रोफेसर गोपाल शर्मा को ही दिखता है। वह उनसे बातें करते हैं, मदद करते हैं और उनका दिल भी बहलाते हैं। अगल-बगल खड़े लोग ये देखकर चौंक जाते हैं कि आखिर प्रोफेसर साहब को हुआ क्या है? क्या उन्हें खुद से बातें करने की बीमारी हो गई है? सब गोपाल दास पर हंसते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर माजरा क्या है?[2]
पात्र
- सत्यजित शर्मा – गोपाल शर्मा या शर्माजी [3]
- मीत मुखी – बाल गोपाल
सन्दर्भ
- ↑ "बाल गोपाल करे धमाल". इन डॉट कॉम. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2015.
- ↑ "बाल गोपाल के साथ सत्यजीत करेंगे धमाल". नवभारत टाइम्स. 13 दिसम्बर 2014. मूल से 13 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2015.
- ↑ ""बाल गोपाल..." संग धमाल करेंगे सत्यजीत". राजस्थान पत्रिका. 4 दिसम्बर 2014. मूल से 13 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2015.