बांग्लादेशी टका
| बांग्लादेशी टका | |
|---|---|
| টাকা (बांग्ला) | |
৳1000 बैंक नोट (मुखभाग) | |
| ISO 4217 | |
| कोड | BDT |
| मूल्यवर्ग | |
| उप इकाई | |
| 1/100 | पोइशा |
| प्रतीक | ৳ |
| पोइशा | p |
| बैंकनोट | |
| प्राय: प्रयुक्त | ৳2, ৳5, ৳10, ৳20, ৳50, ৳100, ৳500 & ৳1000 |
| बहुत कम प्रयुक्त | ৳1 |
| सिक्के | |
| प्राय: प्रयुक्त | ৳5 |
| बहुत कम प्रयुक्त | ৳1, ৳2 & 50p |
| जनसांख्यिकी | |
| प्रयोक्ता | |
| जारीकर्ता | |
| केन्द्रीय बैंक | बांग्लादेश बैंक |
| जालस्थल | www |
| मुद्रक | द सिक्युरिटी प्रिंटिंग कॉरपोरेशन बांग्लादेश लिमिटेड |
| जालस्थल | www |
| टकसाल | द सिक्युरिटी प्रिंटिंग कॉरपोरेशन बांग्लादेश लिमिटेड |
| मूल्यांकन | |
| मुद्रास्फीति | 6.17% |
| स्रोत | BBS, अगस्त 2015[1] |
बांग्लादेशी टका (बांग्ला: টাকা, प्रतीक: ৳ या Tk, मुद्रा कूट: BDT) बांग्लादेश गणतन्त्र की आधिकारिक मुद्रा है। ৳10 या इससे अधिक मूल्य के बैंक नोटों को बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है जबकि ৳1, ৳2 और ৳5 के बैंक नोटों को जारी करने की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार के वित्त मंत्रालय की है। ৳1 को 100 पोइशा (पैसा) में विभाजित किया गया है।
व्युत्पत्ति

टका शब्द की उत्पत्ति 'टंका' शब्द से हुई है जो मूलत पुरानी तुर्की भाषा के शब्द 'तमगा' से आया है और जिसका अर्थ मुद्रा या मोहर होता है। एक समय में तुर्की दिल्ली सल्तनत की भाषा थी। पूरे बंगाल क्षेत्र में हमेशा से ही इस शब्द का प्रयोग मुद्रा के लिए होता रहा है। 14वीं शताब्दी में, इब्न बतूता ने पाया कि बंगाल सल्तनत में बंगाली लोग सोने और चाँदी के सिक्कों को दीनार की बजाय टका कहते थे।

बांग्ला में टका शब्द का प्रयोग सभी प्रकार की मुद्राओं, सिक्कों या नोटों के लिए होता है। भारतीय रुपये को भी भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा राज्यों में टका ही कहा जाता है। असम में इसे 'टौका' और ओड़िशा में इसे 'टौंका' कहा जाता है।
सन्दर्भ
- ↑ "Consumer Price Index (CPI) And Inflation Rate" (PDF). Bangladesh Bureau of Statistics. August 2015. मूल (PDF) से 26 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 September 2015.
बाहरी कड़ियाँ
- बांग्लादेश से ऐतिहासिक बैंकनोट्स (English में) (German में) (French में)