फू बिया
| फू बिया Phou Bia | |
|---|---|
| उच्चतम बिंदु | |
| ऊँचाई | 2,819 मी॰ (9,249 फीट) |
| उदग्रता | 2,079 मी॰ (6,821 फीट) [1] |
| सूचीयन | देश का सर्वोच्च बिन्दु चरम उदग्र शिखर |
| निर्देशांक | 18°58′54″N 103°09′07″E / 18.98167°N 103.15194°Eनिर्देशांक: 18°58′54″N 103°09′07″E / 18.98167°N 103.15194°E |
| भूगोल | |
फू बिया Phou Bia लाओस में फू बिया की स्थिति | |
| स्थान | |
| मातृ श्रेणी | अन्नामी पहाड़ियाँ |
फू बिया (लाओ: ພູເບັ້ຍ, अंग्रेज़ी: Phou Bia) लाओस का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह सिएंगखुअंग प्रान्त में सिएंगखुअंग पठार की दक्षिणी सीमा पर अन्नामी पहाड़ियों में स्थित है। अपनी ऊँचाई के कारण इसके शिखर पर मौसम ठंडा रहता है और इसके आसपास के क्षेत्र पर कोहरा और बादल बने रहते हैं। यह पूरा क्षेत्र वनों से सुसज्जित है और पारम्परिक रूप से यहाँ ह्मोंग समुदाय बसता रहा है।