फ़्रान्सीसी विकिपीडिया
![]() | |
प्रकार | संजाल विश्वकोश परियोजना |
---|---|
इनमें उपलब्ध | फ़्रान्सीसी |
मालिक | विकिमीडिया फ़ाउँडेशन |
जालस्थल | fr |
व्यापारिक? | नहीं |
पंजीकरण | वैकल्पिक |
फ़्रान्सीसी विकिपीडिया (फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी) विकिपीडिया का फ़्रान्सीसी भाषा का संस्करण है। यह मार्च २००१ में आरम्भ किया गया था और अभी तक (१४ अक्टूबर २०१२) इस विकिपीडिया पर लगभग १३ लाख से अधिक लिखे किए जा चुके है जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन विकिपीडियाओं के बाद विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण बनाता है। इस प्रकार यह किसी भी रोमान्स भाषा का सबसे बड़ा विकिपीडिया भी है। २१ सितम्बर २०११ को इस पर १० लाखवाँ लेख (Louis Babel) लिखा गया था
भौगोलिक वितरण
यद्यपि इस विकिपीडिया पर अधिकांश योगदानकर्ता फ़्रान्स से हैं, लेकिन अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में इस विकिपीडिया पर लोग लेख लिखते है जिनमें प्रमुख हैं: कनाडा, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड, मोरक्को और अन्य फ़्रांसीसी भाषी अफ़्रीकी देश।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- २००१
- २००२
- जून - एक नया प्रतीक चिह्न (हरे रंग का जो अन्य विकिपीडियाओं पर प्रयुक्त किए गए प्रतीक चिह्नों से बहुत अलग था) Rinaldum द्वारा सुझाया गया। इस प्रतीक चिह्न कि इसलिए भर्त्सना कि गई क्योंकि सभी फ़्रांसीसी विकिपीडिया उपयोगकर्ताओं की राय नहीं ली गई थी।