सामग्री पर जाएँ

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल

फ़िलिपीन्ज़ तीन द्वीप दलों में विभाजित है: लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है।[1]

प्रशासनिक विभाग

फ़िलिपीन्ज़ एक द्वीपों के सम्मेलन से बना देश है और इसके सभी तीन द्वीपों को तीन द्वीप दलों में संगठित करा गया है। हर द्वीप दल आगे प्रदेशों (regions) में विभाजित है और हर प्रदेश में कई प्रान्त (provinces) आते हैं। फ़िलिपीन्ज़ के तीन द्वीप दलों की तालिका नीचे दी गई है।

द्वीप दल सबसे बड़ा नगर जनसंख्या ±% p.a.क्षेत्रफल घनत्व

(2007)[2](2000)[2]किमी2वर्ग मील /किमी2/वर्ग मील
लूज़ोनमनिला4,85,20,774 4,28,22,878 4.65% 1,25,863 1.35478×1012390 1,000
विसायासिबु1,80,03,940 1,55,28,346 5.53% 71,503 7.6965×1011250 650
मिन्दनाओदावाओ2,19,68,174 1,81,33,864 7.23% 1,04,530 1.1252×1012210 540
कुल 8,84,92,888 7,64,85,088 5.45% 3,01,896 3.24958×1012290 760

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Zaide, Sonia M. The Philippines, a Unique Nation. पृ॰ 50.
  2. Census of Population (1995, 2000 and 2007): Population and Annual Growth Rates by Province, City and Municipality. NSO. (Report).