प्रेमलता कटियार
प्रेमलता कटियार | |
---|---|
कार्यकाल 2007 से 2012 | |
जन्म | 1 जनवरी1946 फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जीवन संगी | अमरनाथ सिंह कटियार |
धर्म | हिंदू |
प्रेमलता कटियार,भारत के उत्तर प्रदेश की पंद्रहवी विधानसभा सभा में विधायक रहीं। 2007 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की ओर से चुनाव में भाग लिया।
प्रेमलता कटियार जी का राजनीतिक जीवन
प्रेमलता कटियार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इंदिरा गांधी के समय में आपातकाल के विरोध में प्रदर्शन करके की। तभी वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गयीं। कटियार जी ने कल्याणपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।
प्रेमलता कटियार अपने राजनीतिक जीवन के सफर में उत्तर प्रदेश से 5 बार विधायक चुनी गईं। प्रेमलता कटियार उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री भी रह चुकी हैं। प्रेमलता कटियार उत्तर प्रदेश की पिछड़ी जाति कुर्मी से हैं। अब उनकी बेटी नीलमा कटियार कल्याणपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, और योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं।
सन्दर्भ
- ↑ hindikibaat.com
- ↑ "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 10 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.