प्रधान मध्याह्न रेखा


पृथ्वी पर 0° देशान्तर पर खींची गई मध्याह्न रेखा प्रधान मध्याह्न रेखा, प्रधान याम्योत्तर, या ग्रीनविच रेखा कहलाती है।[] दुनिया का मानक समय इसी रेखा से निर्धारित किया जाता हैं (कोरडिनेटिड युनिवर्सल टाइम -UTC)।[] लन्दन के एक शहर ग्रीनविच इसी रेखा पर स्थित हैं इसलिए इसे ग्रीनविच रेखा भी कहते है। प्रधान मध्याह्न रेखा के पूर्व में स्थित 180° तक के देशान्तर, पूर्वी देशान्तर तथा पश्चिम की ओर स्थित देशान्तर, पश्चिमी देशान्तर कहलाते हैं। []