प्रतिभा सिन्हा
| प्रतिभा सिन्हा | |
|---|---|
![]() मार्च 2013 का चित्र | |
| जन्म | 4 जुलाई 1969 कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत |
| पेशा | फिल्म अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 1992 - 2000 |
प्रतिभा सिन्हा हिन्दी फिल्मों की भूतपूर्व अभिनेत्री हैं। वह अपने जमाने की प्रसिद्ध और सफल अभिनेत्री रही माला सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने 1992 की फिल्म महबूब मेरे महबूब से अपना अभिनय सफर शुरू किया था।[1] उन्हें ज्यादातर 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के गाने "परदेसी परदेसी" में उनके नृत्य प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है।
फिल्मों की सूची
| वर्ष | फिल्म | भूमिका | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 1992 | महबूब मेरे महबूब | हीर चौधरी | |
| कल की आवाज़ | शगुफ्ता हैदर जाफरी | ||
| 1993 | दिल है बेताब | मीना | |
| 1994 | पोकिरी राजा | प्रतिभा | तेलुगू फिल्म |
| 1996 | तू चोर मैं सिपाही | रानी | |
| राजा हिन्दुस्तानी | "परदेसी परदेसी" गीत में उपस्थिति | ||
| एक था राजा | किट्टी | ||
| 1997 | दीवाना मस्ताना | टीना | |
| गुदगुदी | चाँदनी | ||
| कोई किसी से कम नहीं | |||
| 1998 | मिलिटरी राज | ||
| ज़ंजीर | |||
| 2000 | ले चल अपने संग |
सन्दर्भ
- ↑ "'परदेसी-परदेसी' गाने की इस Actress ने प्यार के चक्कर में की थी सारी हदें पार, अब दिखने लगी हैं कुछ ऐसी". पंजाब केसरी. 17 अगस्त 2018. मूल से 26 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2018.
