प्यार का बंधन
| प्यार का बंधन | |
|---|---|
| शैली | ड्रामा प्रेम कहानी |
| निर्माणकर्ता | एकता कपूर |
| विकासकर्ता | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| लेखक | संवाद रेखा मोदी |
| स्क्रीनप्ले | वंदना तिवारी जोहाना महारत |
| कथाकार | मृणाल झा |
| निर्देशक | अनील वी कुमार पार्थो मित्रा मुज़म्मिल देसाई |
| रचनात्मक निर्देशक | शिवांगी चौहान बब्बर |
| अभिनीत | कृतिका कामरा विवियन भटेना |
| थीम संगीत रचैयता | नवाब आरज़ू |
| प्रारंभ विषय | रेखा राव |
| मूल देश | भारत |
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी उर्दू |
| सीजन की सं. | १ |
| एपिसोड की सं. | १०८ |
| उत्पादन | |
| निर्माता | एकता कपूर शोभा कपूर |
| उत्पादन स्थान | मुम्बई |
| छायांकन | महेश तलकड़ दावूद अली |
| संपादक | विकास शर्मा विशाल शर्मा राजीव यादव |
| कैमरा स्थापन | मल्टी-कैमरा |
| प्रसारण अवधि | २०-२३४ मिनट |
| उत्पादन कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | सोनी टीवी |
| प्रसारण | ७ अक्टूबर २००९ – २८ अप्रैल २०१० |
प्यार का बंधन एक भारतीय हिन्दी प्रेम कहानी धारावाहिक है। इस धारावाहिक का प्रसरण ७ अक्टूबर २००९ को रात १०:३० बजे सोनी टीवी पर हुआ। इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर एवं शोभा कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के द्वारा किया है।[1] इस धारावाहिक में कृतिका कामरा और विवियन भाटेना मुख्य पात्र की भूमिका निभा रहे है।
कहानी
ये धारावाहिक चार भाई-बहन जो बचपन में ही अनाथ हो गए थे उनकी कहानी है। काजोल, सुजॉय, देवा और मिष्टी कि मा विजोया एक कैंसर पीड़िता थी जो अपनी मौत के समय उन्हें अनाथालय में छोड़ आयी थी। अनाथालय में चारो भाई बहन जाते तो एक साथ है मगर भाग्य ने उन्हें जुड़ा करना चाहा और वो एक दूसरे से अलग हो जाते है। १५ साल बाद कहानी नया मोड़ लेती है जब वो एक दूसरे से फिर मिलते है मगर एक दूसरे को जानते नहीं है क्यूंकि चारो की पहचान अलग होती है। ये धारावाहिक इन चार भाई बहन कैसे फिर मिलते है और एक होते है वो दर्शाती है।[2]
पात्र
- कृतिका कामरा - काजोल दास / प्रतीक्षा
- विवान भाटेना - शशांक मल्होत्रा
- लावण्या त्रिपाठी - मिष्टी दास / अरैना राई
- करन शर्मा - सुजॉय दास / अज़ीज़
- महेश शेट्टी - देवाशीष दास उर्फ देवा / मिलिंद
- सुमीत सचदेव - रौनक
- मेघा इसरानी - सुहानी राई
- सलिल अंकोला - विक्रम राई
- कविता कपूर - सोनिया राई