पॉलिनीशियाई लोग
| कुल जनसंख्या | |
|---|---|
| 20,00,000[1] | |
| विशेष निवासक्षेत्र | |
|  संयुक्त राज्य अमेरिका | 8,16,144[2] | 
|  न्यूजीलैंड | 3,50,000 | 
|  ऑस्ट्रेलिया | 2,10,843 | 
|  चिली | 5,682 | 
| भाषाएँ | |
| अंग्रेज़ी और पॉलिनीशियाई भाषाएँ (तहीतीआई, सामोआई, टोंगाई, माओरी, हवाईवी व अन्य) | |
| धर्म | |
| ईसाई धर्म (96.1%)[3] और पॉलिनीशियाई मूल-धर्म[4] | |
पॉलिनीशियाई लोग (Polynesian people) प्रशांत महासागर के कई द्वीपों पर मूल-रूप से बसने वाले समुदयों का समूह है जो पॉलिनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं, जो ओशियानी भाषा-परिवार की एक शाखा है। इस मानव समूह में टोंगा, सामोआ, निउए, हवाई, न्यू ज़ीलैण्ड (माओरी), तहीती, ईस्टर द्वीप और अन्य प्रशांत महासागरीय द्वीप-क्षेत्रों के लोग आते हैं। भाषा, संस्कृति और आनुवांशिकी (जेनेटिक) दृष्टि से पॉलिनीशियाई लोग सुन्दा द्वीपों, ताइवान और माडागास्कर के मूल-निवासियों से सम्बन्धित हैं जो सभी ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। विश्व में लगभग २० लाख पॉलिनीशियाई लोग हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ Polynesian men a global sports commodity - Stuff.co.nz
- ↑ Population Movement in the Pacific: A Perspective on Future Prospects. Wellington: New Zealand Department of Labour
- ↑ Christianity in its Global Context, 1970–2020 Society, Religion, and Mission, Center for the Study of Global Christianity
- ↑ Victoria University of Wellington, New view of Polynesian conversion to Christianity, 4 Apr 2014