पॉलिनीशियाई भाषाएँ
| पॉलिनीशियाई | |
|---|---|
| जातियाँ: | पॉलिनीशियाई लोग |
| भौगोलिक विस्तार: | पॉलिनीशिया |
| भाषा श्रेणीकरण: | ऑस्ट्रोनीशियाई
|
| आदि-भाषा: | आदि-पोलेनीशियाई |
| उपश्रेणियाँ: | — |
| ऍथनोलॉग कोड: | 17-794 |
मध्य-प्रशांत भाषाएँ हरी पूर्वी फ़ीजीवी है, गुलाबी पश्चिमी फ़ीजीवी-रोतुमान है, पीली अन्य पोलेनीशियाई है (रापा-नुई दिखाई नहीं गई है) | |
पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Polynesian languages) प्रशांत महासागर के पॉलिनीशिया क्षेत्र में तथा दक्षिण-मध्य माइक्रोनीशिया से लेकर सोलोमन द्वीपसमूह के पूर्वोत्तरी छोर से आगे और वानुआतु में स्थित कुछ छोटे द्वीपों पर बोली जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की ओशियानी शाखा की एक उपशाखा है। विश्व में इस समय लगभग ४० पॉलिनीशियाई भाषाएँ जीवित हैं जिनमें हवाईवी, सामोई, टोंगी, तहीतवी और माओरी भाषाएँ प्रमुख हैं।[1][2][3]