सामग्री पर जाएँ

पेठा (मिठाई)

पेठा
आगरा का पेठा
उद्भव
संबंधित देशभारत
पाकिस्तान
देश का क्षेत्रउत्तर भारत, पाकिस्तान
व्यंजन का ब्यौरा
भोजनमिठाई
मुख्य सामग्रीपेठा (सब्जी) व चीनी
अन्य प्रकार केसर पेठा, अंगूरी पेठा, सूखा पेठा, लाल पेठा, चॉकलेट पेठा, पेठा कतली

पेठा उत्तर भारत की एक पारदर्शी नरम मिठाई है। आमतौर पर आयताकार या बेलनाकार आकृति का यह व्यंजन, एक विशेष सब्जी, सफ़ेद लौकी (या सफेद कद्दू, या बस पेठा) से बनाया जाता है। आगरा नगर से संबंधित होने के कारण इसे अक्सर आगरा का पेठा भी कहा जाता है।

बढ़ती मांग और नवाचार के साथ, मूल रूप में तैयार पेठे की अनेक किस्में विकसित हो चुकी हैं। अनेक स्वादिष्ट प्रकार उपलब्ध हैं, जैसे कि केसर पेठा, अंगूरी पेठा आदि। सामग्री के आधार पर कुछ अन्य बदलाव किए जाते हैं, उदाहरणतः नारियल के साथ एक मिश्रित, या केवड़ा सार पेठा को स्वादिष्ट व सुगंधित करने के लिए प्रयोग किया जाता है।[1]

इतिहास

ऐसा कहा जाता है कि पेठे ने मुगल सम्राट शाहजहां की रसोई में जन्म लिया था। [2]

मूल रूप से आगरा में निर्मित होने के कारण यह आगरा का पेठा के नाम से स्थानीय मिठाई प्रमाणित होता है।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "अम्मा की पाकशाला". मूल से 26 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2016.
  2. दफ़्तौर, स्वाती (9 जून 2012). "Food Safari: in search of Agra Petha". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2015.
  3. मिश्रा, ईशिता (31 अगस्त 2014). "Petha industry not harming Taj: Kalraj". टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). आगरा. मूल से 30 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2015.