पुर्तगाली साम्राज्य


पुर्तगाली साम्राज्य (पुर्तगाली:Império Português) इतिहास का पहला वैश्विक साम्राज्य था, जिसके शासित प्रदेश दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया मे फैले थे। यह आधुनिक यूरोप का एक सबसे लंबे समय तक रहने वाला औपनिवेशिक साम्राज्य भी है, जो लगभग छह सदियों तक कायम रहा, यह 1415 में सेउटा पर कब्जे़ के साथ शुरु होकर 1999 में मकाउ के हस्तांतरण तक रहा।