पीकी ब्लाइंडर्स (टीवी शृंखला)

पीकी ब्लाइंडर्स (अंग्रेज़ी: Peaky Blinders) स्टीवन नाइट द्वारा निर्मित अपराध केंद्रित ब्रिटिश टेलीविज़न शृंखला है। यह प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद बर्मिंघम में पीकी ब्लाइंडर्स नामक अपराध गिरोह के कारनामों का अनुसरण करती है।[1] यह काल्पनिक गिरोह एक वास्तविक शहरी गिरोह पर आधारित है जो 1880 के दशक से 1910 के दशक तक इस शहर में सक्रिय था। इसमें किलियन मर्फी ने मुख्य चरित्र टॉमी शेल्बी को निभाया है। अन्य मुख्य अभिनेता हैं:- हेलेन मैकक्रॉरी, पॉल एंडरसन, सोफी रंडल तथा जो कोल। यह कार्यक्रम 12 सितंबर 2013 को शुरू हुआ।[2] इसके चौथे संस्करण तक यह बीबीसी टू पर प्रसारित होता था। फिर पाँचवें और छठे संस्करण का प्रसारण बीबीसी वन पर हुआ।
नेटफ्लिक्स ने वीनस्टीन कंपनी और एंडेमोल के साथ एक समझौते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में इस कार्यक्रम को दिखाने के अधिकार हासिल किये हैं। इस प्रकार सारे संस्करण और एपिसोड नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।[3] जनवरी 2021 में, यह घोषणा हुई कि छठा संस्करण शृंखला का अंतिम संस्करण होगा। अपने पूरे प्रसारण के दौरान, इस कार्यक्रम को व्यापक आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी। इस शृंखला के अंत के कुछ साल बाद की कहानी लिये एक फीचर-लेंथ फिल्म का फिल्मांकन सितंबर 2024 में शुरू होने वाला है। इसे भी नेटफ्लिक्स द्वारा वितरित किया जाएगा।
सन्दर्भ
- ↑ "'पीकी ब्लाइंडर्स' के फैन्स के लिए बड़ी खबर! परदे पर आखिरी बार लौटेगा थॉमस शेल्बी". द लल्लनटॉप. 22 मार्च 2024. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2024.
- ↑ "कहानी ऑस्कर विनर किलियन मर्फी की, जिन्होंने 5 शब्द लिखकर करियर का सबसे बड़ा रोल पा लिया". द लल्लनटॉप. 11 मार्च 2024. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2024.
- ↑ "Peaky Blinders Season 5: नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं पीकी ब्लाइंडर्स क्राइम फैमिली की तबाही". जागरण. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2024.