पिरामिड आकार

पिरामिड जैसे ज्यामितीय आकार से मिलती जुलती संरचनाओं को पिरामिड कहते हैं। विश्व में बहुत सी संरचनाएँ पिरैमिड के आकार की हैं जिनमें मिस्र के पिरामिड बहुत प्रसिद्ध हैं।
पिरामिड आकार की संरचनाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके भार का अधिकांश भाग जमीन (आधार) के पास होता है। इस कारण प्राचीन सभ्यताओं में भी पिरामिड के रूप में अच्छे स्थायित्व वाले स्मारक बनाये जा सके।