पश्चिमी संयुक्त राज्य

पश्चिमी संयुक्त राज्य (अंग्रेज़ी: Western United States वॅस्टर्न युनाएटिड स्टेट्स) संयुक्त राज्य अमेरिका का पश्चिमी हिस्सा है, हालाँकि अलग-अलग सन्दर्भों में इस बात पर विवाद होता है के इस देश का कौन सा भाग पश्चिमी है और कौनसा नहीं। १८०० ईसवी से पूर्व एपलाशियन पर्वतमाला का सारा इलाक़ा पश्चिमी माना जाता था। समय के साथ जैसे-जैसे संयुक्त राज्य की सरकार का प्रभाव पश्चिम की ओर बढ़ता गया और मूल अमेरिकी आदिवासियों का नाश होता गया, वैसे-वैसे पश्चिमी संयुक्त राज्य की लोकप्रिय परिभाषा पश्चिम की ओर चलती गयी। अब बहुत से लोग मिसिसिप्पी नदी को या रॉकी पर्वत श्रंखला से पश्चिम वाले क्षेत्र को ही पश्चिमी संयुक्त राज्य में मानते हैं।