सामग्री पर जाएँ

पंजाब पुलिस (भारत)

पंजाब पुलिस
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ
लघुनामप.प.
चित्र:Punjab Police (emblem).JPG
पंजाब पुलिस का चिह्न
आदर्श वाक्यਸ਼ਬ ਕਰਮਨ ਤੇ ਕਬਹੁ ਨਾ ਟਰੋ
"शुभम कर्तम ते कभु ना तारो"
(पंजाबी:"मैं अच्छे कार्य करने से कभी ना डिगुँ")
संस्था जानकारी
स्थापना1861
कर्मचारी70000[1]
वार्षिक बजट₹4,600 करोड़[2]
वैधानिक वयक्तित्वसरकारी : सरकारी संस्था
अधिकार क्षेत्र
अधिकार क्षेत्र*राज्य of पंजाब, भारत
भारत में पंजाब पुलिस का अधिकार क्षेत्र
शासी निकायपंजाब सरकार (भारत)
सामान्य प्रकृति
प्रचालन ढांचा
मुख्यालयचंडीगढ़
संस्था कार्यपालकसुरेश अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)
Facilities
मोटरसाइकिल, जीप, कारें, बसें, ट्रकs3083[3]
जालस्थल
पंजाब पुलिस आधिकारिक वेबसाइट
पादटिप्पणी
* प्रादेशिक संस्था: देश का वह हिस्सा जहाँ संस्था को कार्य करने का अधिकार है।

पंजाब पुलिस भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये जिम्मेदार संस्था है। पंजाब पुलिस का ध्येय और लक्ष्य अपराध रोकना, भारत के संविधान को अपने अधिकार क्षेत्र में लागू कराना, कानून व्यवस्था बनाए रखना व अपराधियों को कानून के दायरे में सजा दिलाना है। पंजाब पुलिस के वर्तमान प्रमुख सुरेश अरोड़ा हैं।

सितम्बर 7, 2011 को पंजाब पुलिस ने प्रवासी भारतीयों के समस्याओं के समाधान के लिये वीडियो कॉंन्फ्रेंसिग की सुविधा शुरु की।[4]

पंजाब पुलिस के चिह्न

राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के पद और प्रतीक चिन्ह
बिल्ला
पदवीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तपुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तअपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्तपुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त
लघु शब्दएसएसपी या डीसीपी एसपी या डीसीपी एडीशनल.एसपी या एड.डीसीपी डीएसपी या एसीपी
  • Note:भारतीय राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक अधिकारियों की पदवियाँ एसीपी/डीएसपी और डीसीपी/एसएसपी के मध्य होती हैं।
    • DIG रैंक पर पदोन्नति पाने के लिए, अधिकारियों को प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है और इसलिए उन्हें IPS से सम्मानित किया जाता है.
राज्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी रैंक और बिल्ला
बिल्लाबिल्ला-नहीं¹
पदवीपुलिस निरीक्षकसहायक पुलिस निरीक्षक2पुलिस उपनिरीक्षकसहायक पुलिस उपनिरीक्षकपुलिस हवलदार3पुलिस नायक3पुलिस कांस्टेबल
लघु शब्दINS API SI ASI HC SC PC
  • ¹ पुलिस कांस्टेबल के पास खाकी वर्दी के अलावा कोई प्रतीक चिन्ह नहीं होता है।
  • 2यह रैंक केवल महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस में मौजूद है [5][6]
  • 3इस रैंक के लिए कंधे के प्रतीक चिन्ह का उपयोग महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस द्वारा किया जाता है[5][6]
  • Note: कई अलग-अलग भारतीय राज्य पुलिस विभागों के विभिन्न नियमों के अनुसार शेवरॉन का रंग पैटर्न और आकार भिन्न हो सकता है।

त्वरित ग्रामीण पुलिस प्रतिक्रिया सेवा

त्वरित ग्रामीण पुलिस प्रतिक्रिया सेवा उपलब्ध कराने वाला पंजाब भारत का पहला राज्य है जो ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी पीसीआर जैसी प्रतिक्रिया सेवाएँ उपलब्ध कराती है।[7] १०० संख्या पर फोन करने पर कंप्यूटर समर्थित प्रेषण प्रणाली अपनाने के बाद पंजाब पुलिस के पास 289 चौपहिया और 724 जीपीएस युक्त मोटरसाइकिलें रवानगी के लिये उपलब्ध रहती हैं। [8][9]

पंजाब राजमार्ग निगरानी

पंजाब पुलिस के पास जीपीएस खोजी और वाहन पंजीयन खोज प्रणाली जैसी कुछ आधुनिक मशीनें रहती हैं जिनकी मदद से वो राजमार्ग और सड़को पर आते जाते गाड़ियों की निगरानी करते हैं। [10]

प्रशिक्षण केंद्र

पुलिस जवान प्रशिक्षण केंद्र

पुलिस जवान प्रशिक्षण केंद्र (PRTC) उना मार्ग पर हिशियारपुर से १० किमी दूर जहाँ खेलाँ में स्थित है। यह पंजाब पुलिस अकादमी की अनुषंगी प्रशिक्षण केंद्र है। नवम्बर १९४७ से कार्यरत यह केंद्र बेहद पुराना और प्रँमुख प्रशिक्षण केंद्र है।

कमांडो प्रशिक्षण केंद्र

पंजाब पुलिस के पास पटियाला के किला बहादुरगढ़ में एक कमांडो प्रशिक्षण केंद्र भी है।[11]

सशस्त्र बटालियन

  • पंजाब सशस्त्र पुलिस
  • भारतीय रिज़र्व बटालियन
  • पंजाब कमांडो पुलिस

पंजाब सशस्त्र पुलिस का मुख्यालय जालंधर जबकि भारतीय रिज़र्व बटालियन संगरूर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर में स्थित है। पंजाब कमांडो पुलिस बहादुरगढ़ (पटियाला) और एसएएस नगर मोहाली में स्थित है।

सालगिरह

हर वर्ष, २१ अक्टूबर को पंजाब पुलिस अपना स्थापना दिवस मनाती है।[12]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Punjab has over 70,000 policemen". मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जनवरी 2016.
  2. Service, Tribune News (30 जुलाई 2015). "Punjab cops equipped with useless arms: CAG". http://www.tribuneindia.com/news/chandigarh/punjab-cops-equipped-with-useless-arms-cag/56897.html. मूल से 11 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  3. "punjab police is getting problem due to vehicle scarcity". www.patrika.com. 15 February 2015. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.[मृत कड़ियाँ]
  4. "Punjab". Overseas Indian Facilitation Centre. मूल से 10 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 September 2011.
  5. "Maharashtra Police" (PDF).
  6. "Mumbai Police".
  7. "Punjab to be the first state to have 'rapid rural police response system', Odisha Current News, Odisha Latest Headlines". OdishaDiary. 30 जुलाई 2012. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.
  8. "Punjab set to launch new rural policing system". द हिंदू. 2012-08-30. मूल से 12 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-07-30.
  9. "‘Rapid Rural Police Response System finalised’". द पायोनीर. 30 December 2014. मूल से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.
  10. Dua, Rohan (2013-07-15). "Punjab introduces GPS-enabled highway patrol vehicles". The Times of India. मूल से 12 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-07-30.
  11. "Spectrum". द संडे ट्रिब्युन. 2014-06-15. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-07-30.
  12. "Police Commemoration Day". मूल से 19 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जनवरी 2016.

बाहरी कड़ियाँ