सामग्री पर जाएँ

पंकज सुबीर

पंकज सुबीर
[[Image:
|225px]]
पंकज सुबीर वर्तमान चित्र
जन्म 11 अक्तूबर 1975
सिवनी मालवा, मध्य प्रदेश, भारत
शिक्षाभारतीय जन संचार संस्थान
पेशा पटकथा लेखक

पंकज सुबीर एक लेखक व साहित्यकार हैं वह अपनी कविताओं और उपन्यासों के लिए जाने जाते हैं। पंकज को कई सम्मान से नवाजा जा चुका है[1] वो कई देशो में देश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।[2][3]

प्रकाशित पुस्तकें-

उपन्यास- ये वो सहर तो नहीं, अकाल में उत्सव, जिन्हें जुर्म-ए-इश्क़ पे नाज़ था, रूदादे-सफ़र।

कहानी संग्रह- ईस्ट इंडिया कम्पनी, महुआ घटवारिन और अन्य कहानियाँ, कसाब.गांधी एट यरवदा.इन, चौपड़े की चुड़ैलें, अभी तुम इश्क़ में हो, होली, प्रेम, रिश्ते, हमेशा देर कर देता हूँ मैं, ज़ोया देसाई कॉटेज।

ग़ज़ल संग्रह - अभी तुम इश्क़ में हो, यही तो इश्क़ है।

व्यंग्य संग्रह - बुद्धिजीवी सम्मेलन। लंबी कविता - देह-गाथा।

संपादन- नई सदी का कथा समय, विमर्श- नक़्क़ाशीदार केबिनेट, विमर्श दृष्टि, बारह चर्चित कहानियाँ, कुछ उदास कहानियाँ।

सम्मान- राजेन्द्र यादव हंस कथा सम्मान, ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार, स्व. जे. सी. जोशी शब्द साधक जनप्रिय सम्मान, वागीश्वरी पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय इन्दु शर्मा कथा सम्मान, वनमाली कथा सम्मान, शैलेश मटियानी चित्रा कुमार पुरस्कार, अभिनव शब्द शिल्पी सम्मान, स्पंदन कृति सम्मान, आचार्य निरंजन नाथ सम्मान, स्पेनिन डॉ. सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान, शांति गया शिखर सम्मान, व्यंग्य यात्रा सम्मान, सृजन कुंज सम्मान, पूश्किन सम्मान, दुष्यंत कुमार पाण्डुलिपि संग्रहालय कमलेश्वर सम्मान, शिक्षाविद् पृथ्वीनाथ भान सम्मान।

फिल्म बियाबान की पटकथा, संवाद तथा गीत लेखन। प्रतिष्ठित पत्रिका हंस के मार्च 2024 अंक का संपादन।

संपादक : विभोम स्वर, संपादक : शिवना साहित्यिकी

सन्दर्भ

  1. Prabhasakshi (2021-09-02). "सीहोर के युवा साहित्यकार पंकज सुबीर को मिला रूस का पुश्किन सम्मान". Prabhasakshi. अभिगमन तिथि 2022-10-01.
  2. Dubey, Nimish (22 मार्च 2021). "पंंकज सुबीर : छोटी जगह का बड़ा साहित्यकार". JoshHosh Media.
  3. Webdunia. "लेखक पंकज सुबीर को रूस का 'पुश्किन सम्मान'". hindi.webdunia.com. अभिगमन तिथि 2022-10-01.

बाहरी कड़ियाँ

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर पंकज सुबीर