सामग्री पर जाएँ

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
कंपनी प्रकारसार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम
उद्योगपरमाणु ऊर्जा, विद्युत उत्पादन
स्थापितसितम्बर 1987; 37 वर्ष पूर्व (1987-09)[1]
मुख्यालय16वां तल, सेंटर- I, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कफ परेड, कोलाबा,[2],
मुंबई
,
भारत
प्रमुख लोग
एस. के. शर्मा
अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक
उत्पादविद्युत
उत्पादन पैदावार
46472 MU (2019-20) [3]
आयवृद्धि12,858 करोड़ (US$1.88 अरब)(2020) [4]
परिचालन आय
वृद्धि6,920 करोड़ (US$1.01 अरब) (2020)[4]
शुद्ध आय
वृद्धि4,459 करोड़ (US$651.01 मिलियन) (2020)[4]
कुल संपत्तिवृद्धि1,02,211 करोड़ (US$14.92 अरब) (2020)[4]
कुल हिस्सेदारीवृद्धि40,685 करोड़ (US$5.94 अरब) (2020)[4]
मालिकभारत सरकार (100%)
कर्मचारियों की संख्या
11,233 (मार्च 2019)
जालस्थलआधिकारिक जालस्थल

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (अंग्रेजी: Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL)), भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। सितंबर 1987 में कंपनी अधिनियम 1956 के अंतर्गत इस कंपनी को सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी के तौर पर पंजीकृत किया गया था। इस कंपनी का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा अधिनियम-1962 के तहत भारत सरकार की योजनाएं और कार्यक्रमों के अनुसरण में बिजली का उत्पादन करने हेतु परमाणु बिजली घर का परिचालन तथा नाभिकीय शक्ति परियोजनाएं कार्यान्वित करना है।

एनपीसीआईएल, परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के साथ ज्ञापन पत्र हस्ताक्षरित करनेवाली कंपनी है। वर्तमान में एनपीसीआईएल 4120 एमडब्ल्युई की कुल संस्थापित क्षमता के साथ 17 नाभिकीय उर्जा संयंत्र का प्रचालन कर रहा है जिसमें 5 रिएक्टर निर्माणाधीन है; दोनों की कुल क्षमता 2660 एमडब्ल्युई है। एनपीसीएल को 285 रिएक्टर वर्ष से अधिक वर्ष सुरक्षित तरीके से न्युक्लियर पावर प्लांट का प्रचालन करने का अनुभव प्राप्त है। “पहले संरक्षा फिर उत्पादन” के आदर्श के साथ एनपीसीआईएल अपने प्लांट का परिचालन करता है।

एनपीसीआईएल ने एक्स योजना (2002 - 2007) में करीबन 90 अरब युनिट बिज़ली का उत्पादन किया है जोकि तय किये गये लक्ष्य से 10% अधिक था और 1300 एमडब्ल्युई क्षमता के लक्ष्य के समक्ष 1180 एमडब्ल्युई का लक्ष्य प्राप्त किया जिससे जाहिर है कि तय किये गये क्षमता से 91% अधिक बढोत्तरी की है।

इकाई प्रकार क्षमता
(MWe)
आरंभ
TAPS-1 (तारापुर, महाराष्ट्र) BWR160 अक्टूबर 28, 1969
TAPS-2 (तारापुर, महाराष्ट्र) BWR160 28 अक्टूबर 1969
RAPS-1 (रावतभाटा, राजस्थान) PHWR100 16 दिसम्बर 1973 (बंद हो चुका है)
RAPS-2 (रावतभाटा, राजस्थान) PHWR200 1 अप्रैल 1981
MAPS-1 (कालपक्कम, तमिलनाडु) PHWR220 27 जनवरी 1984
MAPS-2 (कालपक्कम, तमिलनाडु) PHWR220 21 मार्च 1986
NAPS-1 (नरौरा, उत्तर प्रदेश) PHWR220 1 जनवरी 1991
NAPS-2 (नरौरा, उत्तर प्रदेश) PHWR220 1 जुलाई 1992
KAPS-1 (काकरापार, गुजरात) PHWR220 6 मई 1993
KAPS-2 (काकरापार, गुजरात) PHWR220 1 सितंबर 1995
KGS-2 (कैगा, कर्नाटक) PHWR220 6 मई 2000
RAPS-3 (रावतभाटा, राजस्थान) PHWR220 1 जून 2000
KGS-1 (कैगा, कर्नाटक) PHWR220 6 नवम्बर 2000
RAPS-4 (रावतभाटा, राजस्थान) PHWR220 23 दिसम्बर 2000
TAPS-4 (तारापुर, महाराष्ट्र) PHWR540 12 सितंबर 2005
TAPS-3 (तारापुर, महाराष्ट्र) PHWR540 18 अगस्त 2006
KGS-3 (कैगा, कर्नाटक) PHWR220 6 मई 2007
RAPS-5 (रावतभाटा, राजस्थान) PHWR220 4 फ़रवरी 2010
RAPS-6 (रावतभाटा, राजस्थान) PHWR220 31 मार्च 2010
कुल क्षमता4560

सरकार द्वारा निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आने की अनुमति देने के फैसले के बाद से निगम अपने कर्मचारियों को निजी कंपनियों द्वारा प्रलोभन दिये जाने की समस्या से जूझ रहा है।[6]

निर्माणाधीन इकाइयां प्रकार क्षमता
(MWe)
अनुमानित तिथि
KNPP-1 (कूंडनकुलम, तमिलनाडु) दाभापारि1000 दिसंबर-2010[7]
KNPP-2 (कूंडनकुलम, तमिलनाडु) दाभापारि1000 जून-2011[7]
KGS-4 (कैगा, कर्नाटक) दाभापारि220 अगस्त-2010[8]
KAPS-3 (काकरापार, गुजरात) दाभापारि700 जून-2015[9]
KAPS-4 (काकरापार, गुजरात) दाभापारि700 दिसंबर- 2015[9]
RAPS-7 (Rawatbhata, राजस्थान) दाभापारि700 जून-2016[10]
RAPS-8 (रावतभाटा, राजस्थान) दाभापारि700 दिसंबर-2016[10]
कुल क्षमता5020

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. 'http://www.npcil.nic.in/main/AboutUs.aspx Archived 2017-07-17 at the वेबैक मशीन
  2. "Contact Us - Nuclear Power Corporation of India Limited". Npcil.nic.in. मूल से 1 सितंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-06.
  3. https://www.npcil.nic.in/WriteReadData/userfiles/file/MA_News_12may2020_01.pdf
  4. "Balance Sheet 31.03.2020".
  5. "About Us - Nuclear Power Corporation of India Limited". Npcil.nic.in. 2009-03-31. मूल से 17 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-06.
  6. Private sector giants `poach' NPCIL personnel Archived 2012-10-24 at the वेबैक मशीन द हिन्दू, Monday, Nov 20, 2006
  7. "Plants Under Construction - Nuclear Power Corporation of India Limited". Npcil.nic.in. मूल से 1 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-06.
  8. "Plants Under Construction - Nuclear Power Corporation of India Limited". Npcil.nic.in. मूल से 27 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-06.
  9. "Plants Under Construction - Nuclear Power Corporation of India Limited". Npcil.nic.in. मूल से 29 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-06.
  10. "Plants Under Construction - Nuclear Power Corporation of India Limited". Npcil.nic.in. मूल से 29 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-06.