नीम का पेड़
| नीम का पेड़ | |
|---|---|
| शैली | ड्रामा | 
| निर्देशक | गुरबीर सिंह ग्रेवाल | 
| अभिनीत | पंकज कपूर, अरुण बाली | 
| मूल देश | भारत | 
| मूल भाषा(एँ) | हिंदी | 
| उत्पादन | |
| निर्माता | नोमान मलिक | 
| प्रसारण अवधि | लगभग 25 मिनट | 
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | डीडी नेशनल | 
| प्रसारण | 1991 | 
नीम का पेड़ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित होने वाला एक टीवी धारावाहिक था जिसका प्रसारण वर्ष 1991 में शुरू हुआ। यह धारावाहिक हिंदी लेखक राही मासूम रज़ा के लिखे इसी नाम के उपन्यास[1][2] पर आधारित था जिसके निर्देशक गुरबीर सिंह ग्रेवाल थे और निर्माता नोमान मलिक थे। धारावाहिक में मुख्य चरित्र "बुधई राम" का अभिनय पंकज कपूर ने किया था और इस धारावाहिक का परिचय गीत "मुँह की बात सुने हर कोई" निदा फाजली द्वारा लिखा और जगजीत सिंह द्वारा गाया गया था।
सन्दर्भ
- ↑ नीम का पेड़. "नीम का पेड़ - राही मासूम रजा Neem ka Ped - Hindi book by - Rahi Masoom Raza". Pustak.org. मूल से 11 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-11.
- ↑ "राजनीति की परतें उधेड़ता 'नीम का पेड़'". Amar Ujala. 2013-02-17. मूल से 11 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-11.
बाहरी कड़ियाँ
- राही मासूम रज़ा (2003). नीम का पेड़. राजकमल प्रकाशन प्रा॰ लि॰. पपृ॰ 1–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-267-0627-3.