नाथूराम प्रेमी
| नाथूराम प्रेमी | |
|---|---|
| चित्र:Premijifestschrift.jpg नाथूराम प्रेमी (१९४६ में) | |
| जन्म | 26 नवम्बर 1881 देवरी, सागर, (बुन्देलखण्ड), मध्य प्रदेश |
| मौत | ३० जनवरी १९६० मुम्बई, महाराष्ट्र |
| पेशा | लेखक, प्रकाशक, कवि, सम्पादक, भाषाविद एवं विद्वान, चिन्तक, समाजसुधारक |
| जीवनसाथी | रमा देवी |
| जैन धर्म |
|---|
नाथूराम प्रेमी (१८८१ -- १९६०) एक लेखक, प्रकाशक, कवि, सम्पादक, भाषाविद एवं विद्वान, चिन्तक, समाजसुधारक थे। वे जैन धर्म एवं हिन्दी साहित्य के विद्वान थे। यद्यपि वे दिगम्बर जैन थे, किन्तु उन्होने दिगम्बर एवं श्वेताम्बर दोनों ही सम्प्रदायों के अनेकों ग्रन्थों का अनुवाद एवं प्रकाशन किया। उन्होने 'हिन्दी ग्रन्थ रत्नाकर' नामक एक पुस्तकों की दुकान खोली जो अब हिन्दी ग्रन्थ कार्यालय नाम का पुस्तक प्रकाशन गृह है।