नव्या (धारावाहिक)
| नव्या | |
|---|---|
| निर्माणकर्ता | विवेक बहल | 
| लेखक | 
 | 
| निर्देशक | रवि भूषण और जीतू अरोड़ा | 
| रचनात्मक निर्देशक | प्रथ्युशा जे | 
| अभिनीत | शाहीर शेख, सौम्य सेठ | 
| थीम संगीत रचैयता | विशाल-शेखर | 
| प्रारंभ विषय | "माई हार्ट गोज़ ऑन धिन टाना" नव्या शीर्षक गीत "पहला प्यार है ये, मुस्कुरा दो एक बार" अनंत शीर्षक गीत | 
| मूल देश | भारत | 
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी | 
| एपिसोड की सं. | 331 | 
| उत्पादन | |
| निर्माता | 
 | 
| छायांकन | मधु वन्निएर, जग्तर मंगल | 
| संपादक | वरुण मेहंदीरत्ता | 
| प्रसारण अवधि | 24 मिनट | 
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | स्टार प्लस | 
| प्रसारण | 4 अप्रैल 2011 – 29 जून 2012 | 
नव्या भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर 4 अप्रैल 2011 से 29 जून 2012 तक रात को 10 बजे देता था। इसका निर्माण स्वस्तिक नामक कंपनी ने किया है। यह फरवरी 2012 को समाप्त होने वाला था। उसके स्थान पर सजदा तेरे प्यार में आने वाला था। लेकिन बाद में इसे भी प्रसारित करने का निर्णय लिया गया और यह 6 बजे प्रसारित होने लगा। लेकिन इसे कम लोगों द्वारा देखे जाने के कारण जून 2012 में रोक दिया गया।[1]
कहानी
अनंत को नव्या की माँ जन्मदिन की बधाई देते हुए देख लेती है। नव्या की माँ को इस पर कुछ शक होता है। वह रेणुका को नव्या से बात करने के लिए कहती है। नव्या अपने और अनंत के बीच की सारी बात रेणुका को बता देती है। रेणुका यह बात उसकी माँ से छुपा लेती है। लेकिन जब बाद में नव्या की माँ को उसके और अनंत के रिश्ते के बारे में पता चलता है, तो वह उसे कानपुर में उसकी दादी के घर भेज देती है। यह भी कहती है कि वह अब अनंत से कोई भी बात नहीं करेगी।
कलाकार
- सोम्या सेठ — नव्या अनंत वाजपाई
- शहीर शेख — अनंत वाजपाई
- गिरीश सहदेव — दीपक मिश्र
- क्षिती जोग — नीता मिश्र
- श्रुति शर्मा — रेणुका
सन्दर्भ
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 नवंबर 2015.