सामग्री पर जाएँ

नवी मुंबई मेट्रो

नवी मुंबई मेट्रो
जानकारी
क्षेत्रनवी मुम्बई, महाराष्ट्र, [भारत]]
यातायात प्रकारत्वरित परिवहन
लाइनों की संख्या 1
स्टेशनों की संख्या 20
प्रचालन
स्वामिशहर और औद्योगिक विकास निगम
ट्रेन की लंबाई 3 डिब्बे
तकनीकी
प्रणाली की लंबाई

23.40 कि॰मी॰ (14.54 मील) (निर्माणाधीन)

83 कि॰मी॰ (52 मील) (नियोजित)
रूट का नक्शा

नवी मुंबई मेट्रो (अंग्रेज़ी: Navi Mumbai Metro) भारतीय शहर नवी मुंबई, महाराष्ट्र में निर्माणाधीन एक त्वरित परिवहन व्यवस्था है।[1] नवी मुंबई मेट्रो का नियोजन और निर्माण शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) की देखरेख में किया जा रहा है।[2] इसमें कुल 106.4 किलोमीटर (66.1 मील) की दूरी तय करने वाली पांच रेल लाइनें शामिल करने की योजना है।[3] परियोजना की आधारशिला 1 मई 2011 को रखी गई थी[4], निर्माण में देरी के बाद, मेट्रो की पहली लाइन 2020 में खुलने का अनुमान लगाया गया था।[5][6] हालाँकि कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन, कर्फ्यू और श्रमिकों की कमी हुई जिसके परिणामस्वरूप निर्माण में देरी हुई और नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन (लाइन 1) को पूरा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई थी।

इतिहास

नवी मुंबई मेट्रो परियोजना को 29 अप्रैल 2010 को औपचारिक मंजूरी मिली और 21 मई 2010 को एक सार्वजनिक सुनवाई में योजना पर कोई बड़ी आपत्ति नहीं दर्ज की गई।[7] 30 सितंबर 2010 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारतीय ट्रामवे अधिनियम 1886 के तहत सिडको को बेलापुर-पेंडार-कलांबोली-खंडेश्वर लाइन की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नामित किया गया था।[8] मेट्रो की आधारशिला 1 मई 2011 को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण द्वारा रखी गई और योजना के पहले चरण पर काम अक्टूबर 2011 में शुरू हुआ था। मार्च 2012 में सिडको ने मेट्रो का पूरा मास्टर प्लान जारी किया जिसमें मुंबई मेट्रो का प्रस्तावित संपर्क भी शामिल था।

गैलरी

निर्माणाधीन बेलापुर टर्मिनल स्टेशन की कुछ तस्वीरें।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. अविनाश पाण्डेय. "नवी मुंबई मेट्रो-1 को मिला CMRS प्रमाण पत्र, बेलापुर और पेंढर के बीच जल्द शुरू होगी सेवा, इतना लगेगा किराया". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  2. "Residents miffed as Navi Mumbai Metro awaits inauguration".
  3. "परिचय". सिडको. 2012. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  4. "नवी मुंबई मेट्रो रेल के पहले चरण का काम शुरू". द इकॉनामिक टाइम्स. 28 अक्टूबर 2011. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  5. "नवी मुंबई मेट्रो समय सीमा से चूक गई, 2017 तक परिचालन शुरू हो सकता है". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 6 जुलाई 2014. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  6. "अगला मेट्रो 2016 तक - मुंबई - डीएनए". डीएनए इंडिया. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  7. "मेट्रो प्रोजेक्ट पर न आपत्ति, न कोई सुझाव". वर्ल्डस्नैप.कॉम. 2010. मूल से 14 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  8. "सिडको ने नवी मुंबई मेट्रो योजना को आगे बढ़ाया". डीएनए इंडिया. 27 मार्च 2012. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.