सामग्री पर जाएँ

दो और दो प्यार

दो और दो प्यार
निर्देशक शिरशा गुहा ठाकुरता
लेखक
  • सुप्रतिम सेनगुप्ता
  • अमृता बागची
  • ईशा चोपड़ा
निर्माता
  • समीर नायर
  • दीपक सहगल
  • तनुज गर्ग
  • अतुल कसबेकर
  • स्वाति अय्यर चावला
अभिनेता
छायाकार कार्तिक विजय
संपादक बार्ड्राय बैरेटो
संगीतकार लॉस्ट स्टोरीज़ (डीज़े)
द लोकल ट्रेन
सुभजीत मुखर्जी
अभिषेक-अनन्या
व्हेन चाय मेट टोस्ट
वितरकए ए फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 18 अप्रैल 2024 (2024-04-18)
लम्बाई
137 मिनट[1]
देशभारत
भाषाहिंदी
कुल कारोबारअनुमानित ₹4.63 करोड़[2]

दो और दो प्यार सन् 2024 की भारतीय हिंदी भाषा की एक रुमानी हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन शिरशा गुहा ठाकुरता ने किया हैं। फ़िल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डी'क्रूज़ और सेंधिल राममूर्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं।[3] यह फ़िल्म 18 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।[4]

पटकथा

काव्या गणेशन (एक दंत चिकित्सक) और अनिरुद्ध बनर्जी (एक उद्योगपति) 12 साल से विवाहित हैं। उनका प्रेम विवाह हुआ था लेकिन अब उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना रोमांचक नहीं लगता। विवाह के अलावा भी घर के बाहर उनके कई सालों तक प्रेम संबंध रहे हैं। काव्या विक्रम के साथ है, जो एक सफल फोटोग्राफर है और जो उसके लिए न्यूयॉर्क से मुंबई आया था। अनिरुद्ध नोरा के साथ है, जो एक संघर्षशील थिएटर कलाकार है। काव्या और अनिरुद्ध एक साथ रहना जारी रखते हैं और दोनों को एक-दूसरे से तलाक मांगने की इच्छा नहीं होती है। एक दिन काव्या के दादा की मौत हो जाती है। काव्या ने अनिरुद्ध के साथ भागकर शादी की थी, जिससे उसका परिवार उससे अलग रहने लगता है। अनिरुद्ध अंतिम संस्कार के लिए काव्या के साथ ऊटी चलने के लिए जोर देता है। ऊटी में काव्या का परिवार एक करीबी पारिवारिक मित्र कार्तिक के लॉस एंजिल्स से आने का इंतजार कर रहा होता है, जिससे उसकी उपस्थिति में अंतिम संस्कार पूरा किया जा सके। काव्या और उसके पिता के बीच लगातार बहस होती रहती है। ऐसी ही एक बहस के बाद काव्या घर छोड़कर चली जाती है और अनिरुद्ध भी उसके साथ चला जाता है।

कलाकार

सन्दर्भ

  1. "DO AUR DO PYAAR". British Board of Film Classification. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2024.
  2. "Do Aur Do Pyaar Box Office". बॉलीवुड हंगामा. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2024.
  3. "Vidya Balan, Pratik Gandhi, Illeana D'Cruz team up for the rom-com 'Do Aur Do Pyaar'". Firstpost. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2024.
  4. "Vidya Balan, Pratik Gandhi, Ileana D'Cruz and Sendhil Ramamurthy starrer titled Do Aur Do Pyaar postponed; new release date announced". बॉलीवुड हंगामा. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ