सामग्री पर जाएँ

दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

مطار الدوحة الدولي
  • आईएटीए: DOH
  • आईसीएओ: OTBD
    DOH is located in Qatar
    DOH
    DOH
    कतर में विमानक्षेत्र का स्थान
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसार्वजनिक/ सैन्य
संचालककतर सिविल एविएशन अथॉरिटी
स्थितिक़तर दोहा, कतर
विमान कंपनी का केंद्रकतर एयरवेज़
समुद्र तल से ऊँचाई35 फ़ीट / 11 मी॰
निर्देशांक25°15′40″N 051°33′54″E / 25.26111°N 51.56500°E / 25.26111; 51.56500
वेबसाइटdohaairport.com
उड़ानपट्टियाँ
दिशालम्बाई सतह
मी॰ फ़ीट
15/33 4,780 15,132 अस्फ़ाल्ट
सांख्यिकी (2011)
यात्री18,108,521
कार्गो (टन)795,558,797
विमान यातायात136,768
Source: DAFIF[1][2]
दोहा एयरपोर्ट से प्राप्त आंकड़े[3]

दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (आईएटीए: DOHआईसीएओ: OTBD) (अरबी: مطار الدوحة الدولي‎) कतर का एकमात्र व्यापारिक/ वाणिज्यिक विमानक्षेत्र है। यहाँ 60 चेक-इन द्वार, 42 पार्किंग बे एवं 8 बैगेज बेल्ट हैं।

इस विमानक्षेत्र के कई बार विस्तार के बाद भी अत्यधिक प्रयोग व भार दॄश्य होता है। यहां की वर्तमान क्षमता स्थिति 120 लाख यात्री प्रतिवर्ष है।[4] यहां की उड़ानपट्टी 15,600 फीट (4,800 मी॰) नागर विमानक्षेत्र में विश्व की सबसे लंबी उड़ानपट्टियों में से एक है। यह विमानक्षेत्र कतर एयरवेज़ का मुख्य बेस भी है। कुछ समय पूर्व तक यह विमानक्षेत्र मुख्यतः कतर में तेल एवं गैस कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा छुट्टी मनाने जाने व वापस आने के लिये ही प्रयोग किया जाता रहा था। आजकल इस विमानक्षेत्र पर छुट्टी मनाने आने वाले सैलानियों एवं ट्रांज़िट यात्रियों की भीड़ भी मिलती है। कतर एयरवेज़ के विस्तार के साथ-साथ भी यह विमानक्षेत्र बढ़ता जा रहा है। वर्ष २०१० में यह कार्गो ट्रैफ़िक के अनुसार विश्व का 27वां व्यस्ततम विमानक्षेत्र था। यहां का नियंत्रण टावर (कंट्रोल टावर) एवं सहायक भवन कुर्टिस डब्ल्यु. फ़ेन्ट्रेस, FAIA, RIBA, फ़ेन्ट्रेस आर्किटेक्ट्स द्वारा डिज़ाइन की गयी हैं।

अभी इस विमानक्षेत्र के विस्तार की योजना २०१३ के मध्य तक की है जब निर्माणाधीन न्यू दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र आर्म्भ होना संभावित है। यह नया विमानक्षेत्र पुराने वाले से 4 कि.मी दूर स्थित है और इसका क्षेत्रफ़ल 5760 एकड़ (लगभग. 2200 हेक्टेयर) है। यह अपने प्रथम चरण के पूर्ण होने पर 1.5 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष की क्षमता वहन कर सकेगा।[5]

आंकडे

वर्ष 1998 से, यात्री संख्या एवं कुल कार्गो भार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र पर आंकड़े
वर्षकुल यात्रीकुल कार्गो (टन)कुल कार्गो (1000 पाउण्ड)विमान यातायात
1998 2,100,00086,854  
1999 2,300,00062,591  
2002 4,406,30490,879200,35177,402
2003[6]5,245,364118,406261,03742,130
2004[6]7,079,540160,088352,93051,830
2005[6]9,377,003207,988458,53059,671
2006[6]11,954,030262,061577,739103,724
2007[7]9,459,812252,935557,62665,373
2008[7]12,272,505414,872914,63690,713
2009[3]13,113,224528,9061,166,038101,941
2010[3]15,724,027707,8311,560,498118,751

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

  1. OTBD विमानक्षेत्र सूचना वर्ल्ड एयरपोर्ट डाटा पर। आंकड़े अक्टूबर २००६ तक अद्यतित। . Source: DAFIF.
  2. DOH की विमानक्षेत्र जानकारी ग्रेटर सर्कल मैपर पर। आंकड़े अक्टूबर, २००६ तक अद्यतित। Source: DAFIF.
  3. "दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र - 2009/2010 Statistics" (PDF). मूल (PDF) से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जनवरी 2012.
  4. A-Z Group Ltd. "A-Z World Airports Online – Qatar airports – Doha International Airport (DOH/OTBD)". Azworldairports.com. मूल से 23 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2010.
  5. "कतर सूचना मार्गदर्शिका". मूल से 1 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-02-14.
  6. "A-Z वर्ल्ड एयरपोर्ट्स ऑनलाइन – देश सूची – करत विमानक्षेत्र – दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (DOH/OTBD)". मूल से 23 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2012.
  7. "दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र - 2007/2008 Statistics" (PDF). मूल (PDF) से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जनवरी 2012.

बाहरी कड़ियाँ