दूल्हे राजा
| दुल्हे राजा | |
|---|---|
|  दुल्हे राजा का पोस्टर | |
| निर्देशक | हर्मेश मल्होत्रा | 
| निर्माता | हर्मेश मल्होत्रा | 
| अभिनेता | गोविन्दा, रवीना टंडन, कादर ख़ान, प्रेम चोपड़ा, मोहनीश बहल, जॉनी लीवर, असरानी, अंजना मुमताज़, गुड्डी मारुति | 
| संगीतकार | आनंद-मिलिंद | 
| प्रदर्शन तिथि | 1998 | 
| देश | भारत | 
| भाषा | हिन्दी | 
दुल्हे राजा 1998 की हर्मेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य फ़िल्म है। इसमें गोविन्दा, रवीना टंडन, कादर ख़ान, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा और असरानी हैं।
संक्षेप
के के सिंघानिया (कादर ख़ान) पी के दीवानी (दिनेश हिंगू) से एक महंगा होटल "महाराजा इंटरनेशनल" खरीदते हैं। बाद में, सिंघानिया को पता चलता है कि होटल के परिसर के अंदर एक ढाबा एक राजा (गोविन्दा) नाम के आदमी द्वारा चलाया जाता है जो होटल की कमाई के लिए नुकसानदायक है। राजा के ढाबा को हटाने के लिए सिंघानिया द्वारा उपयोग की जाने वाली हर चाल विफल होती है।
सिंघानिया की बेटी किरण (रवीना टंडन) राहुल (मोहनीश बहल) नाम के एक आदमी से प्यार करती है। राहुल को आर्थिक रूप से एक सहयोगी बिश्ंबर नाथ (प्रेम चोपड़ा) द्वारा सहायता दी जाती है। उसी समय, राजा किरण को पसंद करने लगता है।
मुख्य कलाकार
- गोविन्दा - राजा
- रवीना टंडन - किरन सिंघानिया
- कादर ख़ान - के के सिंघानिया
- प्रेम चोपड़ा - बिशंबर नाथ
- मोहनीश बहल - राहुल सिन्हा
- जॉनी लीवर - बाँके
- असरानी - अजगर सिंह
- अंजना मुमताज़ - श्रीमती सिंघानिया, किरण की माँ
- गुड्डी मारुति - अजगर सिंह की पत्नी
- सुधीर - एस पी खाँ
- अनिल नागरथ - सुखीराम
- अनिल वर्मा
- सुरेश मल्होत्रा
- राना जंग बहादुर
- दिनेश हिंगू - दीवानी सेठ
- विजू खोटे - मुनिसिपल कमिशनर तोड़डाल
- मनमौजी - छोटु
- वीरू कृष्णन - नृत्य शिक्षक
- घनश्याम रोहेरा - हवलदार
संगीत
सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा रचित।
| गाने | |||
|---|---|---|---|
| क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि | 
| 1. | "आई बनके ऋत" | सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल | 5:35 | 
| 2. | "अखियों से गोली मारे" | सोनू निगम, जस्पिंदर नरूला | 5:12 | 
| 3. | "कहां राजा भोज" | सोनू निगम, विनोद राठौड़ | 8:09 | 
| 4. | "क्या लगती है हाय रब्बा" | विनोद राठोड | 5:35 | 
| 5. | "दुल्हन तो जाएगी" (दुल्हे राजा) | विनोद राठोड, अनुराधा पौडवाल | 5:17 | 
| 6. | "निगाहें क्यों चुराती है" | उदित नारायण, राम शंकर | 6:16 | 
| 7. | "लडका दिवाना लगे" | उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल | 6:00 | 
नामांकन और पुरस्कार
| वर्ष | नामित कार्य | पुरस्कार | परिणाम | 
|---|---|---|---|
| 1999 | जॉनी लीवर | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार | जीत |