दीपेंद्र बीर बिक्रम शाह देव
| दीपेन्द्र वीर विक्रम शाह देव | |
|---|---|
|  १९९८ में दीपेन्द्र शाह का एक चित्र | |
| नेपाल के शासक | |
| शासनावधि | १–४ जून २००१ | 
| पूर्ववर्ती | बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव | 
| उत्तरवर्ती | ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव | 
| जन्म | 27 जून 1971 नारायनहिटी राजदरबार, काठमांडू नेपाल | 
| निधन | 4 जून 2001 (उम्र 29) छाउनी , काठमाण्डु नेपाल | 
| घराना | शाह राजवंश | 
| पिता | बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव | 
| माता | ऐश्वर्या राज्य लक्ष्मी देवी | 
| धर्म | हिन्दू | 
दीपेन्द्र वीर विक्रम शाह देव (नेपाली: दीपेन्द्र वीर विक्रम शाह देव) (जन्म ;२७ जून १९७१ ,निधन ;– ०४ जून २००१) नेपाल के शाह राजवंश के एगाहरवे शासक थे जिन्होंने १ जून २००१ से ४ जून २००१ तक महज तीन दिन तक नेपाल पर शासन किया था। अपने शासन के समय ये कोमा में थे। [1] १ जुन २००१ को नारायणहिटी राजदरबार में हुये सामूहिक राज-हत्याकांड में इनपर आरोप है के इन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली थी और उसके ३ दिनके बाद इलाज के दौरान नेपाल के एक अस्पताल में इनका निधन हो गया था।
सन्दर्भ
- ↑ "Nepal's King Dipendra dies". News24. अभिगमन तिथि २७ अप्रैल २०१७.[मृत कड़ियाँ]