दिस्तग़िल सर
| दिस्तग़िल सर Disteghil Sar | |
|---|---|
| अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से ली गई दिस्तग़िल सर की तस्वीर, जिसमें उसके तीन शिखर (w, c, e) नामांकित हैं | |
| उच्चतम बिंदु | |
| ऊँचाई | 7,885 मी॰ (25,869 फीट) [1] विश्व का 19वाँ सबसे ऊँचा पर्वत | 
| उदग्रता | 2,525 मी॰ (8,284 फीट) [1] | 
| सूचीयन | चरम उदग्र शिखर | 
| निर्देशांक | 36°19′33″N 75°11′18″E / 36.32583°N 75.18833°Eनिर्देशांक: 36°19′33″N 75°11′18″E / 36.32583°N 75.18833°E [1] | 
| भूगोल | |
|   दिस्तग़िल सर Disteghil Sar दिस्तग़िल सर पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थित है | |
| स्थान | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर | 
| मातृ श्रेणी | हिस्पर मुज़ताग़, काराकोरम | 
| आरोहण | |
| प्रथम आरोहण | 9 जून 1960 में गुनटर स्तेअरकर और डीटर मारख़ार्ट द्वारा | 
| सरलतम मार्ग | हिमानी व बर्फ़ पर चढ़ाई | 
दिस्तग़िल सर या दिस्तेग़िल सर काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। दिस्तग़िल सर विश्व का १९वाँ सबसे ऊँचा और पाकिस्तानी नियंत्रित क्षेत्रों का ७वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। इसके ऊपरी भाग में एक ३ किमी लम्बा और तंग क्षेत्र है जिसपर तीन मुख्य शिखर हैं। पश्चिम/पश्चिमोत्तर में ७,८८५ मी ऊँचा, मध्य में ७,७६० मी ऊँचा और पूर्व/पूर्वोत्तर में ७,६९६ मी ऊँचा।
नामार्थ
तुर्की भाषाओं में 'अग़िल' का मतलब 'भेड़शाला' (भेड़ घेरने का स्थान) होता है। 'दिस्तेग़िल' का अर्थ 'पर्वतों की भेड़शाला' होता है।[2]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ अ आ इ "High Asia I: The Karakoram, Pakistan Himalaya and India Himalaya (north of Nepal)". Peaklist.org. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-05-27.
- ↑ Unknown Karakoram, Reginald Charles Francis Schomberg, M. Hopkinson, Limited, 1936, ... Aghil or Oghil - The Turki for a sheepfold ... ...