दिवाकर वर्मा
| दिवाकर वर्मा | |
|---|---|
| एक व्यक्ति जिसने हल्के भूरे रंग का कमीज पहना है और बाजू रहित काले रंग की स्वेटर पहने हुये है। दिवाकर वर्मा | |
| जन्म | 25 दिसम्बर 1941 सूकरक्षेत्र सोरों, उत्तर प्रदेश, (भारत) |
| मृत्यु | मई 1, 2014 (उम्र 72), |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| नागरिकता | भारतीय |
| शिक्षा | स्नातक |
| विषय | साहित्यकार |
| साहित्यिक आन्दोलन | मजदूरों के लिये संघर्ष |
दिवाकर वर्मा हिन्दी साहित्यकार तथा नवगीतकार थे।
२५ दिसम्बर १९४१ को सूकरक्षेत्र सोरों, उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर जन्मे दिवाकर वर्मा आपातकाल में मीसाबन्दी रहे। सन १९७४ में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े। १९७९ में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री तथा बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
१९९८ से उन्होंने साहित्य सृजन शुरू किया। २००२ में वे साहित्य परिषद से जुडकर राष्ट्रीय मंत्री बने। ०१ मई २०१४ को भोपाल, मध्य प्रदेश में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। वर्मा जी अपने निधन के समय तक निराला सृजन पीठ, भोपाल के निदेशक थे।[1]
दिवाकर वर्मा की अब तक कुल ८ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके ४ गीत संग्रह, १ गजल संग्रह, १ नाटक, १ दोहा संग्रह तथा १ मुक्त छंद कविता संग्रह।
सन्दर्भ
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2014.