तैमूर रहमान
तैमूर रहमान تیمور رحمان | |
---|---|
![]() | |
पृष्ठभूमि | |
जन्म | 27 मई 1975 |
मूलस्थान | लाहौर, पाकिस्तान |
विधायें | पॉप म्यूज़िक |
पेशा | संगीतकार कार्यकर्ता अकादमिक |
लेबल | फ़ायर रिकॉर्ड्ज़ (पाकिस्तान) |
वेबसाइट | दफ़्तरी बैंड वेबसाइट |
तैमूर रहमान (जन्म 27 मई 1975) पाकिस्तान से शास्त्रीय, राजनीतिक कार्यकर्ता और संगीतकार हैं। वे लाल नाम के संगीत ग्रुप (बैंड) के अगुआ और तरजुमान हैं। वे कम्युनिस्ट मज़दूर किसान पार्टी के प्रधान सचिव भी हैं। रहमान अपने बैंड "लाल" के ज़रिए से अपनी मनपसंद आदर्श समाजवादी विचारधारा को बढ़ावा देते हैं और पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरवाद और तानाशाह रियासत के हाथों से पीड़ित मज़दूरों और लोगों की अवस्था सुधारने के लिए प्रचार करते हैं। वे मज़दूर किसान पार्टी के अगुओं में से एक है। वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित किताब "द क्लास स्ट्रक्चर ऑफ़ पाकिस्तान" के लेखक भी हैं। इस किताब ने 2012 में पाकिस्तान से संबंधित सामाजिक विज्ञान की सब से बढ़िया किताब के लिए अख़्तर हमीद ख़ान मेमोरियल अवार्ड को जीता।
संदर्भ किताब
- तैमूर रहमान (27 सितंबर 2012). (अंग्रेज़ी में) The Class Structure of Pakistan. OUP Pakistan. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-19-906507-3.