तेरे नाल लव हो गया
| तेरे नाल लव हो गया | |
|---|---|
पोस्टर | |
| निर्देशक | राहुल शर्मा |
| कहानी | अभिजीत संधू |
| निर्माता | कुमार एस. तौरानी सिद्धार्थ रॉय कपूर |
| अभिनेता | रितेश देशमुख जिनेलिया डिसूज़ा |
| संगीतकार | सचिन-जिगर |
| वितरक | टिप्स इंडस्ट्रीज यूटीवी मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
तेरे नाल लव हो गया २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस फ़िल्म है जिसमें रितेश देशमुख अपनी असली जीवन संगी जिनेलिया डिसूज़ा के साथ मुख्य भूमिका में है।[1] फ़िल्म का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है। यह इन दोनों की तुझे मेरी कसम व मस्ती: सनम तेरी कसम के बाद बनी तीसरी फ़िल्म है। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और वीणा मलिक अतिथि भूमिका में है। इसे २४ फ़रवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया है।
पात्र
- रितेश देशमुख - वीरेन शाह।
- जिनेलिया डिसूज़ा - मिनी।
- ओम पुरी - चौधरी।
- टीनू आनंद - भट्टी।
- स्मित्ता जयकार
- दिलजीत दोसांझ - "पी पा पी पा" गीत में।
- वीणा मलिक - "फन बन गई" गीत में।
संगीत
फ़िल्म का संगीत सचिन-जिगर की जोड़ी द्वारा रा रचा गया है और इसे २३ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया था।
| क्र॰ | शीर्षक | Singer(s) | अवधि |
|---|---|---|---|
| 1. | "पिया ओ रे पिया" | आतिफ़ असलम, श्रेया घोशाल | 3:56 |
| 2. | "जीने दे" | मोहित चौहान | 3:17 |
| 3. | "पी पा पी पा" | दिलजीत दोसांझ, प्रिया पंचाल | 3:20 |
| 4. | "तू मोहब्बत है" | आतिफ असलम, मोनाली ठाकुर, प्रिया पंचाल | 5:08 |
| 5. | "फन बन गई" | सुनिधी चौहान, कैलाश खेर | 3:17 |
| 6. | "पिया ओ रे पिया" (दुखद संस्करण) | आतिफ़ असलम, प्रिया पंचाल | 3:39 |
| 7. | "पी पा देसी मिक्स" (मिडलमैन द्वारा रीमिक्स) | दिलजीत दोसांझ, प्रिया पंचाल | 3:44 |
| 8. | "पिया ओ रे पिया" (डीजे सुकेतु द्वारा रीमिक्स) | आतिफ़ असलम, श्रेया घोशाल | 4:03 |
सन्दर्भ
- ↑ "Tere Naal Love Ho Gaya star cast release date and pictures". Bollywood Inside. मूल से 5 दिसंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2012.