तेजस पूनिया
तेजस पूनियां (Tejas Poonia)
तेजस पूनियां | |
---|---|
![]() | |
जन्म | 7 नवंबर 1992 श्री गंगानगर, राजस्थान, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
नागरिकता | श्री गंगानगर, राजस्थान |
शिक्षा की जगह | मुंबई यूनिवर्सिटी |
पेशा | लेखक, फिल्म समीक्षक |
कार्यकाल | 2017 - वर्तमान |
जीवनसाथी | कोई नहीं |
माता-पिता | स्व. रघुनाथ पूनियां (पिता) स्व. प्रभाती देवी (माता) |
वेबसाइट ganganagarwala.com |
तेजस पूनियां (जन्म 7 नवंबर 1992) श्रीगंगानगर, राजस्थान, एक भारतीय फ़िल्म समीक्षक व शोधार्थी है। जो मुंबई विश्वविद्यालय से हिंदी लघु नाटकों पर शोध कर रहे हैं। वह अपने साहित्य, सिनेमा, समाज पर बेबाक एवं सटीक लेखन, फ़िल्म समीक्षाओं के लिए जाने जाते हैं।
वे पहली बार कहानी[1] संग्रह (रोशनाई[2]) से चर्चा में आए। इसके अलावा वह भारतीय सिनेमा: साहित्य, संस्कृति और परिदृश्य[3] पुस्तक का संपादन कर चुके हैं। वे इसके अलावा भी सिनेमा पर दो किताबें लिख चुके हैं। भारतीय सिनेमा विवेचन और मूल्यांकन, सिनेमा विविध रंगरूप। अमन प्रकाशन, शुभम् प्रकाशन, कानपुर एकेडमिक बुक्स ऑफ़ इण्डिया, दिल्ली ने इनकी किताबें छापी हैं।
हंस, मधुमती, कथाक्रम, वीणा, विश्वगाथा, वैचारिकी, कला-वसुधा, प्रेरणा, परिकथा, साहित्य यात्रा, शिवना साहित्यिकी, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, आई चौक[4], जनकृति, अक्षरवार्ता, हस्ताक्षर ई-पत्रिका (नियमित लेखक), सबलोग, परिवर्तन, सहचर, पुरवाई, प्रतिलिपि आदि कई पत्र-पत्रिकाओं, ब्लॉग्स, वेबसाइट्स, पुस्तकों के लिए वे अब तक 400 से अधिक लेख, समीक्षाएँ , फ़िल्म एवं पुस्तक समीक्षाएं, कहानियाँ आदि लिख चुके हैं।
वे कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में बतौर वक्ता साहित्य, सिनेमा, समाज पर वक्तव्य दे चुके हैं। विभिन्न आकाशवाणी से जुड़े रहकर वे सिनेमा, साहित्य, समाज, धर्म आदि की चर्चाओं में शामिल होते रहते हैं।
वे स्नातक करने दिल्ली आए और किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक होने के बाद राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर (एम. ए) हिन्दी किया। बीकानेर विश्वविद्यालय से शिक्षा स्नातक (बी. एड) किया और फिर कोरोना काल में इग्नू (दिल्ली) से ट्रांसलेशन का कोर्स पूरा कर कुछ माह बिहार के नवोदय विद्यालय में अध्यापन कार्य भी कर चुके हैं।
सेठ गिरधारी लाल बिहाणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीगंगानगर में वे कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने के दौरान 11 वीं 12 वीं में कॉमर्स विषय चुनकर अपने जिले के साथ- साथ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में हिंदी, अंग्रेजी टंकण (टाइपिंग) विषय में पुरुष छात्रों में प्रथम स्थान तथा संयुक्त रूप से पुरुष, महिला छात्र-छात्राओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
वाद-विवाद की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए वे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने जिले में द्वितीय स्थान हासिल करने के साथ ही राज्य स्तर पर प्रतिभागी रहे। एम. ए के दौरान भी वे नेशनल लेवल तक डिबेट में वक्ता के रुप में अपने जिले श्री गंगानगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
संदर्भ
- ↑ "कथा: शहर जो आदमी खाता है". सेतु मार्ग.
- ↑ रोशनाई. ACADEMIC BOOKS INDIA. 2021. पृ॰ 84. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788195037728.
- ↑ भारतीय सिनेमा: साहित्य, संस्कृति और परिदृश्य. अमन प्रकाशन, कानपुर. 2022. पृ॰ 279. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9391913687.
- ↑ "तेजस पूनियां". www.ichowk.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-29.[मृत कड़ियाँ]