तुम्हारी पाखी
| तुम्हारी पाखी | |
|---|---|
![]() | |
| शैली | नाटक, प्रेम |
| मूल देश | भारत |
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
| सीजन की सं. | 01 |
| एपिसोड की सं. | कुल 269 |
| उत्पादन | |
| उत्पादन स्थान | राजस्थान शिमला |
| प्रसारण अवधि | लगभग 20 मिनट |
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | लाइफ ओके |
| प्रसारण | 11 नवम्बर 2013 – 21 नवम्बर 2014 |
तुम्हारी पाखी एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है जो लाइफ ओके पर प्रसारित होता है।[1] 11 नवम्बर 2013 को इसका प्रथम प्रसारण किया गया। यह धारावाहिक शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास नवा विधान पर आधारित है। धारावाहिक के कुछ प्रकरणों का रक्षण नई दिल्ली में भी हुआ है।[2][3]
कथानक
यह धारावाहिक इंसानी रिश्तों की उलझन एवं प्यार के नाजुक लेकिन जटिल बंधनों को दर्शाता है। ये कहानी शिमला के एक आकर्षक लेकिन स्वार्थी और शक्तिशाली व्यापारी अंशुमन (इक़बाल खान) और खूबसूरत लेकिन सहज एवं अच्छे स्वभाव वाली चितौड़ की टुरिस्ट गाइड पाखी (श्रद्धा आर्या) के इर्द-गिर्द घूमती है। कार्यक्रम में दोनों की बचपन में ही शादी हो चुकी है। जहां पाखी एक और इस रिश्ते की स्वीकृति के लिए अंशुमन का इंतजार करती है वहीं अंशुमन इस रिश्ते से अनजान है। परिस्थितियां अंशुमन को पाखी के पास जाने को मजबूर कर ही देती है।[4]
पात्र
| अभिनेता/अभिनेत्री | भूमिका |
|---|---|
| इक़बाल खान | अंशुमन राठौर/आर्यमान राठौर |
| श्रद्धा आर्या | पाखी राठौर |
| वरूण बदौला | वीर प्रताप सिंह |
| सचिन श्रॉफ | गिरीष |
| रुख़्सर रहमान | लावण्या |
| दिव्यम दामा | अयान अंशुमन राठौर |
| मधुरा नायक | तान्या राणा |
| विजय कलवानी | अशोक |
| तेज सप्रू | राणा |
| पुष्कर गोगिया | पृथ्वी |
| इन्द्रनील संगुप्ता | रोहन |
| अनीता राज | अनुजा |
| परख मदन | सुमन |
सन्दर्भ
- ↑ "कार्यक्रम के शीर्षक का निर्णय संपन्न – तुम्हारी पाखी". मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2014.
- ↑ "दिल्ली पहुंची तुम्हारी पाखी". मूल से 3 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितम्बर 2014.
- ↑ "दिल्ली की गलियों में घूम रही तुम्हारी पाखी". नवभारत टाइम्स. मूल से 13 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितम्बर 2014.
- ↑ "पूरे परिवार के लिए हैं "तुम्हारी पाखी" शो". नया इंडिया. अभिगमन तिथि 1 सितम्बर 2014.[मृत कड़ियाँ]
