सामग्री पर जाएँ

तिलकरत्ने दिलशान

Tillakaratne Dilshan
තිලකරත්න ඩිල්ෂාන්
திலகரத்ன தில்ஷான்
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम Tillakaratne Mudiyanselage Dilshan
जन्म 14 अक्टूबर 1976 (1976-10-14) (आयु 47)
Kalutara, Sri Lanka
उपनाम Dilee, Mr. Pallekele
बल्लेबाजी की शैली दायें हाथ
गेंदबाजी की शैली Right-arm off spin
भूमिकाAll-rounder
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 79)18 November 1999 बनाम Zimbabwe
अंतिम टेस्ट16 March 2013 बनाम Bangladesh
वनडे पदार्पण (कैप 102)11 December 1999 बनाम Zimbabwe
अंतिम एक दिवसीय28 August 2016 बनाम Australia
एक दिवसीय शर्ट स॰23
टी20ई पदार्पण (कैप 2)15 June 2006 बनाम England
अंतिम टी20ई9 September 2016 बनाम Australia
टी20 शर्ट स॰23
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1996–1998Kalutara Town Club
1997–1998Singha Sports Club
1998–2000Sebastianites C&AC
2000Bloomfield C&AC
2007–2016Basnahira South
2008–2010Delhi Daredevils
2010Northern Districts
2011–2013Royal Challengers Bangalore
2012Basnahira Cricket Dundee
2013Dhaka Gladiators
2013–2014Tamil Union C&AC
2014Sydney Thunder
2014Surrey
2015Derbyshire
2015Guyana Amazon Warriors
2015Chittagong Vikings
2017Peshawar Zalmi
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिताटेस्टवनडेटी२० अंप्रथम श्रेणी
मैच87 330 80 233
रन बनाये5,492 10,290 1,889 13,979
औसत बल्लेबाजी40.98 39.27 28.19 38.8
शतक/अर्धशतक16/23 22/47 1/13 38/59
उच्च स्कोर193 161*104* 200*
गेंद किया3,385 5,880 258 6,501
विकेट39 106 9 90
औसत गेंदबाजी43.87 45.07 29.66 36.16
एक पारी में ५ विकेट0 0 0 1
मैच में १० विकेट0 n/a n/a 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी4/10 4/4 3/16 5/49
कैच/स्टम्प88/– 123/1 31/2 356/23
स्रोत : ESPNricinfo, 9 September 2016

तिलकरत्ने मुदियानसेलेज दिलशान (सिंहली: තිලකරත්න ඩිල්ෂාන්; जन्म १४ अक्टूबर १९७६) श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान हैं।[1] एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट के इतिहास में रनों का पीछा करने वाले सर्वश्रेष्ठ श्रीलंकाई खिलाड़ी के रूप में महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।[2] दिलशान को खेल के सभी पहलुओं में उल्लेखनीय कौशल के साथ क्रिकेटर का एक दुर्लभ उदाहरण माना जाता है, जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और विकेटकीपिंग के लिए जाने है। वह एक आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जिन्होंने स्कूप शॉट का आविष्कार किया, जिसे दिल्स्कूप के नाम से जाना जाता है। इस शॉट को विकेटकीपर के ऊपर से लगाया जाता है। एक सलामी बल्लेबाज होने के अलावा, वह एक सक्षम ऑफ-ब्रेक गेंदबाज भी है।[3]

दिलशान ने अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू १९९९ में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान किया था।[4] वह कप्तान के रूप में सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले इतिहास में पहले क्रिकेटर हैं।[5]

दिलशान ने इंग्लैंड में २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ ५७ गेंदो पर ९६ रनों की पारी के लिए आईसीसी अवार्ड्स भी जीता। उन्होंने २००९ के आईसीसी विश्व ट्वेंटी २० टूर्नामेंट में अपने व्यक्तिगत बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज़ ट्रॉफी भी जीती। दिलशान श्रीलंका टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने २०१४ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० जीता था और वह २००७ क्रिकेट विश्व कप, २०११ क्रिकेट विश्व कप, २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० और २०१२ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के फाइनल में जगह बनाई थी।

वह चौथे श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में १०,००० रन बनाए।[6] ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय में १,५०० रन बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी होने के अलावा २०० चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।[7] दिलशान ने एक कैलेंडर वर्ष में चार बार १००० या इससे अधिक वनडे रन बनाए।[8]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Dilshan named captain for England tour". ESPNcricinfo. मूल से 15 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-04-18.
  2. "Chasing glory". ESPNcricinfo. मूल से 22 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 October 2014.
  3. "Top 10 Best Cricket Fielders Ever". listdose.co. मूल से 26 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 March 2017.
  4. Cricinfo Profile Archived 2009-02-14 at the वेबैक मशीन Retrieved 20 December 2006.
  5. "Dilshan's age-defying numbers". ESPN Cricinfo. मूल से 16 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 August 2016.
  6. "Sri Lankan Legend Tillakaratne Dilshan Completes 10,000 ODI Runs". NDTV Sports. मूल से 28 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 July 2015.
  7. "Dilshan becomes Sri Lanka´s leading T20 scorer in comfortable win". Sports Opera. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 November 2015.
  8. "Batting records: One-Day Internationals: Openers". Cricinfo Statsguru. ESPN Cricinfo. मूल से 25 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2016.

बाहरी कड़ियाँ