सामग्री पर जाएँ

तिरुवीर

तिरुवीर
जन्म तिरुपति रेड्डी[1]
जुलाई २३
मामिडिपल्ली, नंदीगामा, रंगारेड्डी जिला, तेलंगाना
जातितेलुगू
पेशाअभिनेता
ऊंचाई ६ फुट १ इंच
माता-पिता पि वेंकट रेड्डी, वीरम्मा

तिरुवीर तेलंगाना राज्य के एक नाटककार, निर्देशक और फिल्म अभिनेता हैं जो तेलुगु भाषा में कम बजट और स्वतंत्र फिल्मों में अभिनय के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। उन्होंने २०१९ में जॉर्ज रेड्डी फिल्म में 'ललन सिंह' और २०२० में पलासा १९७८ फिल्म में रंगा राव की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने सबसे पहले २०२२ में रिलीज हुई फिल्म मसूदा में हीरो के तौर पर काम किया था।

जीवनी

जन्म

तिरूपति रेड्डी, तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले के नंदीगामा सब-डिवीजन के मामिडिपल्ली गांव के वेंकट रेड्डी और वीरम्मा के पुत्र है।[2] पिता वेंकट रेड्डी किसान थे. उनका परिवार हैदराबाद शहर चला गया और कटेदान औद्योगिक क्षेत्र में बस गया।[3] तिरूपति रेड्डी ने अपनी माँ के नाम से वीर शब्द लेकर अपना नाम तिरुवीर रखा। [4]

शिक्षा

तिरुवीर की प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्रनगर के मैलारदेवपल्ली में हुई। अभिनय में रुचि के कारण तिरुवीर ने सिटी कॉलेज, हैदराबाद से डिग्री हासिल की और तेलुगु विश्वविद्यालय के थिएटर आर्ट्स विभाग से एमपीए किया।

अभिनय

अभिनेता के रूप में

तिरुवीर ने टैक्स फ्री, ज़ू स्टोरी, ला ओक्किनटायु लेदु, किशोर शांताबाई काले, न्यू भारत कैफे, बारबरीकुड़ु[5], इकोनॉमिक हिट मैन, एंटीगोनी, कैताम पुली [6], कल्याणी, वर्ना निर्मूलन सिद्धतम, दावत आदि जैसे नाटकों में अभिनय किया है। .

निर्देशक के रूप में

उन्होंने अम्मा चेप्पिना कथा[7], ना वल्ला कादु, दावत[8] , ए मैन विद ए लैंप[9] पुष्पलता नवविंदी[10] आदि नाटकों का निर्देशन किया है।

फिल्मों की सूची

साल चलचित्र किरदार टिप्पणी
२०१६ बोम्मलरामाराममल्लेश
२०१७ द ग़ाज़ी अटैकडेप्थ कंट्रोलर
२०१७ ए मंत्रम वेसावेहरी
२०१८ शुभलेखा+लुपरिमल
२०१९ मल्लेशमवीरप्रताप
२०१९ जॉर्ज रेड्डीललन सिंह
२०२० पलासा १९७८रंगा राव
२०२१ टक जगदीशतिरुमला नायडू
२०२२ मसूदागोपीकृष्ण
२०२३ परेशानआइज़क
२०२३ पाराहुशार
२०२३ मोक्षपटम
२०२४ भगवंतुड़ु

सन्दर्भ

  1. Andhra Jyothy (29 November 2022). "సినిమా పోస్టర్లు చూసి కథ చెప్పేవాణ్ణి" (अंग्रेज़ी में). मूल से 29 November 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 November 2022.
  2. నాటకం కలిపింది సినిమా నడిపిస్తోంది, వి6 వెలుగు లైఫ్, నరేష్ కుమార్ సూఫీ, 11 ఫిబ్రవరి 2020, పుట. 5.
  3. telugu, NT News (2023-06-07). "మన యాస.. పాయసం!". www.ntnews.com (तेलुगू में). मूल से 2023-06-07 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-07.
  4. "నాకు ఎక్కువగా విలన్‌, సైకో పాత్రలే వచ్చేవి : నటుడు తిరువీర్‌". Sakshi (तेलुगू में). 2022-11-28. मूल से 2022-11-28 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-11-29.
  5. www.mytheatrecafe.com/. "Review: "Barbareekudu": Tracing the Caste Conflict in the Epic War – Telugu Play". मूल से 30 July 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 August 2016.
  6. The Hindu, FRIDAY REVIEW (29 July 2011). "Tale about the downtrodden". अभिगमन तिथि 25 August 2016.
  7. LIFESTYLE, BOOKS AND ART, Deccan Chronicle (24 March 2014). "Promoting children's theatre in Hyderabad". अभिगमन तिथि 23 August 2016.
  8. తెలుగు వన్ ఇండియా. "గోల్డెన్ త్రెషోల్డ్ లో "దావత్"". telugu.oneindia.com. मूल से 15 June 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 March 2017.
  9. Youtube. "A Man with a Lump". अभिगमन तिथि 25 August 2016.
  10. నవతెలంగాణ, జాతర-స్టోరి (16 July 2019). "ప్రయోగాత్మక నాటికలు". मूल से 16 July 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 September 2019.