टेलेस्टो (चंद्रमा)
|  टेलेस्टो, जैसा कि अक्टूबर 2005 में कैसिनी यान से देखा गया। | |
| खोज | |
|---|---|
| खोज कर्ता | |
| खोज की तिथि | 8 अप्रैल 1980 | 
| अर्ध मुख्य अक्ष | 294,619 किमी | 
| विकेन्द्रता | 0.000 | 
| परिक्रमण काल | 1.887802 दिवस | 
| झुकाव | 1.19° (शनि की भूमध्य रेखा से) | 
| स्वामी ग्रह | शनि | 
| भौतिक विशेषताएँ | |
| परिमाण | 32.6×23.6×20.0 किमी³ [1] | 
| माध्य त्रिज्या | 12.4 ± 0.4 किमी [1] | 
| घूर्णन | तुल्यकालिक | 
| अक्षीय नमन | शून्य | 
| सापेक्ष कांतिमान | 18.7 [2] | 
टेलेस्टो (Telesto) ( tə-LES-toh, यूनानी : Τελεστώ), शनि का एक छोटा सा प्राकृतिक उपग्रह है। यह 1980 मे स्मिथ, रिएटसीमा, लार्सन और फाउंटेन द्वारा भूआधारित प्रेक्षणों से खोजा गया तथा S/1980 S 13 पदनाम से नवाजा गया था।[3] बाद के महीनों में, कई अन्य छद्मवेषी प्रेक्षित हुए यथा : S/1980 S 24,[4] S/1980 S 33,[5] और S/1981 S 1.[6]
1983 में यह आधिकारिक तौर पर ग्रीक पौराणिक कथा के पात्र टेलेस्टो पर नामित हुआ था। यह सेटर्न XIII या टेथिस B तौर पर भी नामित है।