टेंटुआ
| टेंटुआ | |
|---|---|
टेंटुआ सामने से देखने पर (स्वरयंत्र का उभार) | |
| विवरण | |
| लातिनी | Prominentia laryngea |
| अग्रगामी | चौथी और छठी ग्रसनिक उत्तोरण |
| अभिज्ञापक | |
| टी ए | A06.2.02.003 |
| एफ़ एम ए | 55304 |
| शरीररचना परिभाषिकी | |
टेंटुआ, स्वरयंत्र के आसपास, अवटु उपास्थि के कोण द्वारा निर्मित और मानव गले में एक उभार या फलाव के रूप में प्रकट होने वाली एक शारीरिक संरचना है, और विशेष रूप से पुरुषों में देखी जाती है। इसे adam’s apple भी कहते है यह मनुष्य के गर्दन पर छोटा सा उभार होता है। यह किशोरावस्था में दिखना शुरू होंने लगता है। यह गर्दन के वायस बॉक्स को सुरक्षित रखता है जिसके कारण इन्सान कुछ बोल पाता है। यह पुरुषो और महिलाओ दोनों में पाया जाता है परन्तु महिलाओ में साफतौर पर दिखाई नहीं देता है और पुरुषो में यह साफ दिखाई देता है।[1]