जे॰ बी॰ स्मूव
| जे॰ बी॰ स्मूव | |
|---|---|
|  अप्रैल २०१४ में स्मूव | |
| जन्म | १६ दिसंबर १९६५ प्लाईमाउथ, उत्तर कैरोलिना, संयुक्त राज्य[1] | 
| आवास | लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य | 
| पेशा | अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता | 
| कार्यकाल | १९९५–वर्तमान | 
| जीवनसाथी | शाहिदा उमर (वि॰ २००७) | 
| बच्चे | 1 | 
जेरी एंजेलो ब्रूक्स (जन्म: १६ दिसंबर १९६५), एक अमेरिकी अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता हैं। वह जे॰ बी॰ स्मूव नाम के तहत स्टैंड-अप परफॉर्म करते हैं। उन्होंने १९९५ में टेलीविजन श्रृंखला डेफ कॉमेडी जैम के साथ अपने करियर की शुरुआत की, और फिर २०१३ से २०१५ तक सीबीएस सिटकॉम द मिलर्स पर भी अभिनय किया। वह एचबीओ श्रृंखला कर्ब योर एंथुसियास्म पर लियोन की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हॉलीवुड के बीईटी इंप्रूवमेंट-कॉमेडी रियलिटी पैरोडी रियल हसबैंड्स पर खुद का एक काल्पनिक संस्करण भी चित्रित किया था।[2]
सन्दर्भ
- ↑ Myers, Marc (2 June 2015). "JB Smoove's Childhood Moves". The Wall Street Journal. मूल से 11 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 July 2016.
- ↑ Maron, Marc (9 July 2012). "Episode 295 – JB Smoove". WTF with Marc Maron. मूल से 11 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 July 2016.
