जालना - नगरसोल शटल
जालना-नगरसोल शटल सेवा भारतीय रेलवे की दक्षिण मध्य रेलवे की नई शटल सेवा है जो जालना जिला व नगरसोल को जोड़ती है। इसका शुभारंभ १७ मार्च २०१२ को जालना के खासदार रावसाहेब दानवे ने सुबह १०:३५ को किया गया।[1] यह रेल जालना से शुरू होकर औरंगाबाद से होते हुए नगरसोल जाती है।
विशेषताएँ
इस शटल में आठ डब्बे है जिनमे दो पावर कार है वह छः सामान्य डब्बे है। इसकी कुल आसनक्षमता २,२४० है।[2] यह जालना से नगरसोल की यात्रा ३ घंटे ४५ मिनट में पुरी करेगी व नगरसोल से जालना की वापसी यात्रा के लिए इसे चार घंटे लगेंगे।[2] यह शटल एक्सप्रेस जालना से सप्ताह के छः दिन सुबह ५:३० को निकलती है औरंगाबाद में यह ७:१० को व अंततः नगरसोल में १०:३० बजे पहुँचती है।[3] वापसी की यात्रा यह नगरसोल से शाम में ६:१५ से शुरू करती है औरंगाबाद में यह ९:१५ व अंततः जालना में यह १०:१५ को पहुँचती है।[3] इसमें आगे चलकर दो महिला डिब्बे जोड़ने की भी योजना है।[3]
सन्दर्भ
- ↑ "जालना-नगरसोल -शटल उद्यापासून (मराठी)". दिव्यमराठी. अभिगमन तिथि मार्च17, 2012.
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)[मृत कड़ियाँ] - ↑ अ आ "शटल ट्रेन का सफर 3 घंटे 45 मिनट". लोकमत इ-पेपर. मूल से 14 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 17, 2012.
- ↑ अ आ इ "जालना-नगरसोल शटल एक्स्प्रेसच्या हालचाली सुरू". दिव्यमराठी. अभिगमन तिथि मार्च 17, 2012.[मृत कड़ियाँ]