जय हनुमान – संकट मोचन नाम तिहारो
जय हनुमान – संकट मोचन नाम तिहारो, 23 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला एक पौराणिक धारावाहिक है जो दंगल टीवी पर शाम 7 बजे प्रसारित हुआ इसमें राम यशवर्धन हनुमान की किरदार निभा रहे हैं। इसे पेनिनसुला पिक्चर्स ने निर्मित किया है।
जय हनुमान – संकट मोचन नाम तिहारो | |
---|---|
![]() | |
शैली | पौराणिक [Director] Mukesh Kumar Singh |
निर्माणकर्ता | सी.एल.सैनी |
लेखक | सी.एल.सैनी |
अभिनीत | राम यशवर्धन अमर उपाध्याय गौरव वालिया |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिंदी |
सीजन की सं. | 1 |
एपिसोड की सं. | 89 |
उत्पादन | |
उत्पादन स्थान | मुंबई,महाराष्ट्र |
कैमरा स्थापन | मल्टी-कैमरा |
प्रसारण अवधि | 22 मिनट |
उत्पादन कंपनी | पेनिनसुला पिक्चर्स |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | दंगल टीवी |
प्रसारण | अगस्त 23, 2022 दिसम्बर 3, 2022 | –
सारांश
हनुमान नंदी ग्राम में रहते हैं। नंदीग्राम के लोगों का मदद करते हैं। एक दिन यम देव श्री राम को ले जाने के लिए आते हैं और ऋषि के वेश बनाकर राम की अद्भुत पूजा देखते है। तब हनुमान को पता चलता है की यम देव श्री राम को अपने साथ ले जाने आए हैं। तब हनुमान यम देव से महा युद्ध करते है। तब श्री राम आकर हनुमान को रोक देते है और युद्ध रोक देते हैं। श्री राम हनुमान से कहते है" जो इस संसार में आया है उसे जाना भी है" पर हनुमान के रहते ये नही हो सकता है। श्री राम जी को पता था की हनुमान के रहते वो नही जा सकते और हनुमान में इतनी शक्ति है की वो किसी से भी लड़ सकते है इसलिए श्री राम उनकी अंगूठी धरती पर गिरा देते है और वो अंगूठी धरती के अंदर जाता है और हनुमान से कहते है को उनकी खास स्मृति वाली अंगूठी उनसे दूर हो गया। हनुमान धरती फाड़ कर अंगूठी ढूंढने चलते है पर उनको श्री राम की अंगूठी एक बड़े अंगूठी के पहाड़ पर मिलता है। वहाँ पर एक जैसे बहुत अंगूठी होती पर और हनुमान श्री राम के अंगूठी पहचान नहीं पाते। उसी तरफ राम जल समाधि लेने जाते है पूरी अयोध्या वासी उन्हे देखने आते है। हनुमान को यक्ष बताते है की श्री राम जल समाधि लेने वाले है इसलिए हनुमान को वहा भेजा।हनुमान श्री राम को बचाने निकलते है तब तक श्री राम जल समाधि ले चुके होते है। हनुमान दुखी हो जाते है और श्री राम को याद कर रहे होते है। तब सीता माता धरती के अंदर से बाहर आकर हनुमान जी को आने वाले संकट कलियुग के बारे में बताते है।और कलियुग को इस धरती से बाहर फेक देते है। और नंदी ग्राम वासियों की रक्षा करते है।
इस धारावाहिक के हनुमान जी की अलग अलग अवतार के बारे में दिखाया गया है जैसे काले हनुमान, पांच मुखी हनुमान ,संकट मोचन हनुमान,बालाजी हनुमान...आदि रूप लेने के पीछे के कथा को इस धारावाहिक में दिखाया गया है।
कलाकार
मुख्य
- राम यशवर्धन – हनुमान
अन्य
- अक्षय डोगरा - कलियुग
- अतुल वर्मा - केतु[1]
- दिनेश मेहता -राहु
- अपरा मेहता - मैया काकी
- रोमांच मेहता
- गजेंद्र चौहान
- संजय बत्रा[2]
- आमिर डालवी - सहस्त्र रावण
- अमर उपाध्याय - श्री राम
- मदिराक्षी मुंदले - सीता
- राधिका छाबरा
- किंड्रेला डी क्रूज
- अमर उपाध्याय –राम
- गौरव वालिया – राहु
- श्रेय पटेल[3]
- अजिंक्य मिश्रा
- दिवाकर पुंडीर - महादेव
- भावना रावत
- अक्षिता सिंह राजपूत
- ब्राउनी पाराशर
- सुमन गुप्ता - चित्रसेना
- अमरदीप गर्ग – ब्रम्हा
- रति पांडे - देवी छाया/ देवी संज्ञा /देवी प्रभा
- राज प्रेमी - यम देव
- विराज मोदगिल - धमा
- विशाल करवाल - भगवान विष्णु
- सयांतनी गोश – पार्वती
- मैशा दीक्षित – वैष्णो देवी[4]
- शहबाज़ ख़ान – भैरवनाथ
- अमित पिचोरी - विभीषण
- स्नेहा वाघ - अंजना;हनुमान जी की माता
- अभिषेक अवस्थी – केसरी ;हनुमान की पिता
- प्रणीत भट्ट - सेनापति लीलासुर ; प्रेत राज
- सोनिया सिंह – नलिनी ; प्रेतराज की पत्नी
- निर्भय वाधवा - बालि/सुग्रीव
- सूरज थापर - रावण[5]
- स्मृति मोहन - मंदोदरी[6]
- फरनाज शेट्टी - सीता
- करन सूचक- राम
- विशाल नायक - पवन देव
यह भी देखें
संदर्भ
- ↑ Suthar, Manisha (2022-07-14). "Exclusive: Atul Verma in Dangal show Jai Hanuman – Sankatmochan Naam Tiharo". IWMBuzz (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-07-28.
- ↑ Rajesh, Srividya. "Exclusive: Sirf Tum fame Sanjay Batra bags Dangal show Jai Hanuman - Sankatmochan Naam Tiharo". IWMBuzz (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-07-28.
- ↑ Rajesh, Srividya. "Exclusive: Balika Vadhu 2 fame Shreya Patel bags Dangal show Jai Hanuman - Sankatmochan Naam Tiharo". IWMBuzz (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-04.
- ↑ Rajesh, Srividya. "Exclusive: Maisha Dixit bags Dangal show Jai Hanuman Sankatmochan Naam Tiharo". IWMBuzz (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-09-24.
- ↑ "Exclusive! Actor Sooraj Thapar to Play Ravan in Dangal's Jai Hanuman Sankat Mochan Naam Tiharo!". Tellychakkar.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-11-27.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 नवंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवंबर 2022.