जन्नू
| जन्नू / कुम्भकर्ण | |
|---|---|
| Jannu / Kumbhakarna | |
|  दक्षिण से जन्नू | |
| उच्चतम बिंदु | |
| ऊँचाई | 7,710 मी॰ (25,300 फीट) [1] 32वाँ सर्वोच्च | 
| उदग्रता | 1,035 मी॰ (3,396 फीट) | 
| निर्देशांक | 27°40′58″N 88°02′45″E / 27.68278°N 88.04583°Eनिर्देशांक: 27°40′58″N 88°02′45″E / 27.68278°N 88.04583°E | 
| भूगोल | |
|   जन्नू / कुम्भकर्ण नेपाल में स्थिति | |
| स्थान | पूर्वी नेपाल | 
| मातृ श्रेणी | हिमालय | 
| आरोहण | |
| प्रथम आरोहण | अप्रैल 27–28, 1962 | 
| सरलतम मार्ग | चट्टान/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई | 
जन्नू (Jannu) या कुम्भकर्ण (Kumbhakarna), जिसे लिम्बू भाषा में फोक्तंग लुंगमा (Phoktanglungma) कहते हैं, हिमालय का एक पर्वत है। यह कंचनजंघा से पश्चिम में पूर्वी नेपाल में स्थित है। यह विश्व का 32वाँ सर्वोच्च पर्वत है। किरात समुदाय में इस पर्वत को पवित्र माना जाता है।[2][3]
नामार्थ
लिम्बू भाषा में "फोक्तंग" का अर्थ "कंधा" और "लुंगमा" का "पर्वत" है, यानि फोक्तंगलुंगमा का मतलब "कंधों वाला पर्वत" है।