सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023
भारत
← 2018प्रथम चरण - 7 नवंबर 2023
द्वितीय चरण - 17 नवंबर 2023
2028 →

छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी 90 सीटें
बहुमत के लिए चाहिए 46
  बहुमत पार्टी
  1. defaultअल्पमत पार्टी
तीसरी पार्टी
 
Arun_Sao_BJP.jpg
Bhupesh Baghel, June 2018.jpg
नेता अरूण सावभूपेश बघेलअमित जोगी
पार्टीभाजपाकांग्रेसजकांछ
नेता बने 2022 2014 2018
नेता की सीट लोरमीपाटनपाटन
पिछला चुनाव 15 सीटें 68 सीटें 5 सीटें
चुनाव पूर्व सीटें 14 71 1
सीटें जीतीं 54 35 0

  Fourth party Fifth party
 
नेता कोमल हुपेंडी हेमन्त पोयाम
पार्टीआपबसपा
गठबंधन बसपा + गोंगपा
नेता की सीट भानुप्रतापपुर
पिछला चुनाव 0 सीट 2 सीटें
चुनाव पूर्व सीटें 0 2
सीटें जीतीं 0 1


मुख्यमंत्री चुनाव से पहले

भूपेश बघेल
कांग्रेस

निर्वाचित मुख्यमंत्री

विष्णु देव साय
भाजपा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं, जिसमें प्रथम चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर तथा द्वितीय चरण में शेष 70 सीटों पर मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।[1] छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ. पहले चरण में 20 सीटों पर 78 फीसदी और दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.88 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह कुल 90 सीटों पर 76.31 फीसदी वोटिंग हुई।[2]

पृष्ठभूमि

छत्तीसगढ़ की पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल 03 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है, अतः इससे पहले छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव आवश्यक हैं।[3]

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चुनावी तैयारी की समीक्षा की।[4][5]

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण जारी है. राज्य के युवा वोटरों में मतदान के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखा गया. पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने वोट कर लिया है. युवा मतदाताओं ने वोट डालने के बाद अपने अनुभव भी साझा किए।[6]

कार्यक्रम

9 अक्तूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार संगोष्ठी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम संबंधी घोषणा की गई, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग की 20 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को तथा शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर 2023 को दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।[7] तारीखों सहित संपूर्ण कार्यक्रम निम्नलिखित है:

कार्यक्रम[8]प्रथम चरण द्वितीय चरण
राजपत्रित अधिसूचना जारी दिनांक 13 अक्तूबर 2023 21 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2023 30 अक्तूबर 2023
पर्चों की स्क्रूटिनी 21 अक्तूबर 2023 31 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2023 2 नवंबर 2023
मतदान दिनांक7 नवंबर 202317 नवंबर 2023
मतगणना दिनांक3 दिसंबर 2023
दिनांक जिसके पूर्व चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए 5 दिसंबर 2023

दल एवं प्रत्याशी

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता चित्र सीटें लड़ीं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभूपेश बघेल90

15 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की।[9]

22 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस ने सात प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी की।[10]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न सीटें लड़ीं
भारतीय जनता पार्टी90

भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त 2023 को अपने आधिकारिक 'एक्स' के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की।[11]

9 अक्तूबर 2023 को 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के तीन घंटे बाद भाजपा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' के माध्यम से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 162 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।[12]

18 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने एक्स पर तृतीय सूची जारी की जिसमें 71-पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती भावना बोहरा को उम्मीदवार घोषित किया गया। 25 अक्टूबर 2023 को भाजपा ने अपने शेष चार प्रत्याशियों की चतुर्थ व अंतिम सूची जारी की।[13]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता सीटें लड़ीं
बहुजन समाज पार्टीहेमन्त पोयाम 9 (घोषित)
गोंडवाना गणतंत्र पार्टीतुलेश्वर सिंह मरकाम 19 (घोषित)

बहुजन समाज पार्टी ने 8 अगस्त 2023 को अपने 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।[14]

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा की।[15]

25 सितंबर 2023 को रायपुर के गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के केंद्रीय कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए बसपा-गोंगपा के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की।[16]

छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अक्टूबर 2023 को जारी की। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों को उतारा गया, जिनमें पूर्व में घोषित भरतपुर-सोनहत व पाली-तानाखार सीटें भी शामिल थीं।[17]

पार्टी नेता सीटें लड़ीं
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)अमित जोगी80 (घोषित)

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी ने 20 अक्टूबर 2023 को 16 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की।[18] 25 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 11 प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की।[19] 26 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 5 प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी की।[20] 27 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 27 प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की।[21]

29 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 9 प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी की।[22]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता सीटें लड़ीं
आम आदमी पार्टीकोमल हुपेंडी 57 (घोषित)

2 अक्टूबर 2023 को आप ने 12 प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की।[23] 12 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 11 प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी की।[24] 22 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की।[25] 27 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की।[26]

चुनाव अभियान

आम आदमी पार्टी

प्रत्याशियों की सूची

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दलवार प्रत्याशियों की सूची[28]
जिला क्र. क्षेत्र नाम कांग्रेस भाजपा बसपा+गोंगपा जकांछ आप
कोरिया01 भरतपुर-सोनहत (अजजा)श्री गुलाब सिंह कमरो श्रीमती रेणुका सिंह श्याम सिंह मरकाम श्रीमती सुखमंती सिंह
02 मनेन्द्रगढ़श्री रमेश सिंह श्याम बिहारी जयसवाल आदित्य राज डेविड
03 बैकुंठपुरश्रीमती अंबिका सिंहदेव भैयालाल रजवाड़े दुर्गेश साहू डॉ. आकाश जशवाल
सूरजपुर04 प्रेमनगरश्री खेलसाय सिंह भूलन सिंह मरावी जगलाल सिंह देहाती
05 भटगांवश्री पारसनाथ राजवाड़े लक्ष्मी राजवाड़े नरेन्द्र साहू समय लाल पाटिल सुरेन्द्र गुप्ता
बलरामपुर06 प्रतापपुर (अजजा)श्रीमती राजकुमारी मरावी शकुंतला सिंह पोर्थे सुंदर लाल श्याम राजा राम श्याम
07 रामानुजगंज (अजजा)श्री अजय तिर्की रामविचार नेतामज्ञानी सिंह नीलम ठाकुर
08 सामरी (अजजा)श्री विजय पाकरे श्रीमती उधेश्वरी पैकरा आनंद तिग्गा श्रीमती प्रभा बेला मरकाम देव गणेश टेकाम
सरगुजा09 लुण्ड्रा (अजजा)डॉ श्री प्रीतम राम प्रबोज भींज दिलीप गोंड इटाउर तिर्की अलेक्ज़ेंडर
10 अम्बिकापुरश्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव राजेश अग्रवाल बालसाय कोराम
11 सीतापुर (अजजा)श्री अमरजीत भगत राम कुमार टोप्पो प्रकाश कुमार किसपोट्टा जेम्स टोप्पो मुन्ना टोप्पो
जशपुर12 जशपुर (अजजा)श्री विनय कुमार भगत श्रीमती रायमुनि भगत राजेश लकड़ा सरहुल भगत प्रकाश टोप्पो
13 कुनकुरी (अजजा)श्री यूडी मिंज विष्णु देव साय भगतसाय पैकरा चाल्स इक्का लेओस मिंज
14 पत्थलगांव (अजजा)श्री रामपुकार सिंह श्रीमती गोमती राय इनोसेंट कुजूर नेहरू लकड़ा राजाराम लकड़ा
रायगढ़15 लैलूंगा (अजजा)श्रीमती विद्यावती सिदार सुनीति सत्यानन्द राठिया मनीषा गोंड
16 रायगढ़श्री प्रकाश नायक ओ.पी. चौधरी पुष्पलता टंडन मधु बाई किन्नर गोपाल बापुड़िया
17 सारंगढ़ (अजा)श्रीमती उत्तरी जांगड़े श्रीमती शिवकुमारी चौहान नारायण रत्नाकर छविलाल रात्रे देव प्रसाद कोशले
18 खरसियाश्री उमेश पटेल महेश साहू परिमल यादव विजय जैसवाल
19 धरमजयगढ़ (अजजा)श्री लालजीत राठिया हरिश्चन्द्र राठिया सत्यवती राठिया जोगेन्द्र इक्का
कोरबा20 रामपुर (अजजा)श्री फुलसिंह राठिया ननकीराम कंवर जगतराम राठिया बाल मुकुंद राठिया
21 कोरबाश्री जय सिंह अग्रवाल लखनलाल देवांगन धनञ्जय चन्द्रा रज्जाक अली विशाल केलकर
22 कटघोराश्री पुरूषोत्तम कंवर प्रेमचन्द्र पटेल सत्यजीत कुर्रे संपूरण दास कुलदीप चन्द्रकान्त दिक्सेना
23 पाली-तानाखार (अजजा)‌श्रीमती दुलेश्वरी सिदार रामदयाल उइके तुलेश्वर सिंह मरकाम छत्रपाल सिंह कँवर सोबराम सिंह साइमा
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही24 मरवाही (अजजा)श्री केके धु्व प्रणव मरपच्ची भावेश वरकड़े
25 कोटाश्री अटल श्रीवास्तव प्रबल प्रताप सिंह जूदेव डॉ. रेणु जोगी पंकज जेम्स
मुंगेली26 लोरमीश्री थानेश्वर साहू अरुण साव सागर सिंह बैस मनभजन टण्डन
27 मुंगेली (अजा)श्री संजीत बनर्जी पुन्नूलाल मोहले समारू भास्कर डॉ. सरिता भारद्वाज दीपक पात्रे
बिलासपुर28 तखतपुरश्रीमती रश्मि आशीष सिंह धर्मजीत सिंह मोहन मिश्रा दिनेश कौशिक
29 बिल्हाश्री सियाराम कौशिक धरमलाल कौशिक हेमचंद मिरी श्रीमती नेहा भारती जसबीर सिंह
30 बिलासपुरश्री शैलेश पाण्डेय अमर अग्रवाल श्रद्धा सैमसन अखिलेश पाण्डेय डॉ. उज्ज्वला कराड़े
31 बेलतराश्री विजय केसरवानी सुशांत शुक्ला रामकुमार सूर्यवंशी राकेश यादव
32 मस्तुरी (अजा)श्री दिलीप लहरिया डॉ. कृष्णमूर्ति बंदी दाऊराम रत्नाकर श्रीमती चांदनी भारद्वाज धरम दास भार्गव
जांजगीर-चाम्पा33 अकलतराश्री राघवेन्द्र सिंह सौरभ सिंह डॉ.विनोद शर्मा डॉ. ऋचा जोगी आनंद प्रकाश मिरी
34 जांजगीर-चाम्पाश्री व्यास कश्यप नारायण प्रसाद चंदेल राधेश्याम सूर्यवंशी रवीन्द्र द्विवेदी परमेश्वर प्रसाद साण्डे
35 सक्तीडॉ.श्री चरण दास महंत डॉ. खिलावन साहू राजकुमार पटेल अनुभव तिवारी
36 चंद्रपुरश्री राम कुमार यादव संयोगिता सिंह जूदेव गणेश चालक
37 जैजैपुरश्री बालेश्वर साहू कृष्णकांत चन्द्र केशव प्रसाद चन्द्राटेकचंद चन्द्रा दुर्गालाल केवट
38 पामगढ़ (अजा)श्रीमती शेषराज हरबंस संतोष लहरे इंदु बंजारेगोरेलाल बर्मन श्यामलाल बंजारे
महासमुंद39 सराईपाली (अजा)श्रीमती चातुरी नंद सरला कोसरिया जयनारायण किशोर किस्मत लाल नंद
40 बसनाश्री देवेन्द्र बहादुर सिंह संपत अग्रवाल डॉ. अनामिका पाल
41 खल्लारीश्री द्वारिकाधीश यादव अलका चंद्राकर सूफल साहू रेख राम बाघ नीलम ध्रुव
42 महासमुंदश्रीमती रश्मि चंद्राकर योगेश्वर राजू सिन्हा श्रीमती डेजीरानी नेताम श्रीमती राशि महिलांग संजय यादव
बलौदाबाजार43 बिलाईगढ़ (अजा)श्रीमती कविता प्राण लहरें डॉ. दिनेशलाल जागड़े श्याम टण्डन प्रो. ब्रम्हानंद मारकंडे दादूराम प्रेमी
44 कसडोलश्री संदीप साहू धनीराम धीवर डी.डी. बरतामसी बाबा मनहरण गुरुसाईं लेखराम साहू
45 बलौदाबाजारश्री शैलेश नितिन त्रिवेदी टंकराम वर्मा राजकुमार पात्रे योगेश साहू संतोष यदु
46 भाटापाराश्री इंद्र कुमार साव शिवरतन शर्मा के.डी. टण्डन जीतेन्द्र बंजारे
रायपुर47 धरसींवाश्रीमती छाया वर्मा अनुज वर्मा गुणदेव मैरीषा अमीन खान
48 रायपुर ग्रामीणश्री पंकज शर्मा मोतीलाल साहू भूपेन्द्र घृतलहरे मनोज बंजारे तरुण वैध
49 रायपुर नगर (पश्चिम)श्री विकास उपाध्याय राजेश मूणत बुद्धघोष बोद्यी भगत हरबंस नन्दन सिंह
50 रायपुर नगर (उत्तर)श्री कुलदीप सिंह जूनेजा पुरन्दर मिश्र मंशु निहाल विजय गुरुबक्शानी
51 रायपुर नगर (दक्षिण)श्री महंत रामसुंदर दास बृजमोहन अग्रवाल अजय चकोले विजय झा
52 आरंग (अजा)डॉ.श्री शिवकुमार डहरिया गुरु खुशवंत सिंह एड. संतोष मारकंडे डॉ.के.आर. सोनवानी परमानन्द जांगड़े
53 अभनपुरश्री धनेंद्र साहू इन्द्रकुमार साहू माखन ताम्रकार
गरियाबंद54 राजिमश्री अमितेश शुक्ला रोहित साहू भुनेश्वर निषाद तेजराम विद्रोही
55 बिन्द्रानवागढ़ (अजजा)श्री जनकलाल ध्रुव गोवर्धन राम मांझी टीकम नागवंशी भागीरथ मांझी
धमतरी56 सिहावा (अजजा)श्रीमती अंबिका मरकाम श्रवण मरकाम मायाराम नागवंशी कांशी राम गोंड
57 कुरूदश्रीमती तारिणी चंद्राकर अजय चन्द्राकर लालचन्द पटेल तेजेश्वर कुर्रे
58 धमतरीश्री ओमकार साहू रंजना दीपेन्द्र साहू घनाराम साहू फ़िरोज़ खान
बालोद59 संजारी बालोदश्रीमती संगीता सिंहा राकेश यादव श्रीमती शकुंतला देवांगन चौवेन्द्र साहू
60 डौंडीलोहारा (अजजा)श्रीमती अनिला भेंडिया देवलाल हलवा ठाकुर गिरवर सिंह ठाकुर
61 गुण्डरदेहीश्री कुंवर सिंह निषाद वीरेन्द्र कुमार साहू अशोक आडिल राजेन्द्र कुमार राय जशवंत सिन्हा
दुर्ग62 पाटनश्री भूपेश बघेलविजय बघेलमोतीराम यादव अमित जोगीअमित हीरामणि
63 दुर्ग ग्रामीणश्री ताम्रध्वज साहू ललित चन्द्राकर ढालेश साहू संजीत विश्वकर्मा
64 दुर्ग शहरश्री अरुण वोरा गजेन्द्र यादव संजय दुबे (पप्पू)
65 भिलाई नगरश्री देवेन्द्र यादव प्रेमप्रकाश पाण्डे भूषण नादिया जहीर खान
66 वैशाली नगरश्री मुकेश चंद्राकर रिकेश जैन डॉ. दिवाकर भारती
67 अहिवारा (अजा)श्री निर्मल कोसरे डोमन लाल कोरसेवाडा इंदर पूर्णिमा लहरे श्रीमती रीति देशलहरा
बेमेतरा68 साजाश्री रवीन्द्र चौबे ईश्वर साहू डोमन देशलहरा वीर वर्मा
69 बेमेतराश्री आशीष छाबड़ा दीपेश साहू उमाशंकर यादव बहल सिंह वर्मा प्रमोद साहू
70 नवागढ़ (अजा)श्री गुरु रूद्र कुमार दयालदास बघेल ओमप्रकाश बाचपेई शेष नारायण कुर्रे
कबीरधाम71 पंडरियाश्री नीलकंठ चंद्रवंशी श्रीमती भावना बोहरा चैतराम राज रवि चन्द्रवंशी चमेली कुर्रे
72 कवर्धाश्री मोहम्मद अकबर विजय शर्मा परशादी कुमरे सुनील केसरवानी खड़गराज सिंह
राजनांदगांव73 खैरागढ़श्रीमती यशोदा वर्मा विक्रांत सिंह संतोष मारिया लक्की कुवर नेताम
74 डोंगरगढ़ (अजा)श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विनोद खांडेकर बहादुर कुर्रे लोकनाथ भारती
75 राजनांदगांवश्री गिरीश देवांगन डॉ. रमन सिंहशमशुल आलम
76 डोंगरगांवश्री दलेश्वर साहू भरत लाल वर्मा नरेश मोटगरे मुकेश साहू
77 खुज्जीश्री भोला राम साहू गीता घासी साहू विनोद पुराम
78 मोहला-मानपुर (अजजा)श्री इन्द्रशाह मंडावी संजीव साहा राजेन्द्र कुमार उसारे नागेश पुराम
कांकेर79 अंतागढ़ (अजजा)श्री रूप सिंह पोताई विक्रम उसेंडी शिवप्रसाद गोटा सन्तराम सलाम
80 भानुप्रतापपुर (अजजा)श्रीमती सावित्री मंडावी गौतम उइके जालम सिंह जुर्री कोमल हुपेंडी
81 कांकेर (अजजा)श्री शंकर ध्रुव आशाराम नेताम हेमलाल मरकाम
कोंडागाँव82 केशकाल (अजजा)श्री संत राम नेताम नीलकंठ टेकाम दिनेश कुमार मरकाम जुगल किशोर बोध
83 कोण्डागांव (अजजा)श्री मोहन लाल मरकाम सुश्री लता उसेंडी गिरधर नेताम शंकर नेताम
नारायणपुर84 नारायणपुर (अजजा)श्री चन्दन कश्यप केदार कश्यप बलिराम कचलाम नरेन्द्र कुमार नाग
बस्तर85 बस्तर (अजजा)श्री लखेश्वर बघेल मनीराम कश्यप रामधर बघेल सोनसाय कश्यप जगमोहन बघेल
86 जगदलपुरश्री जतिन जायसवाल किरण सिंह देव संपत कश्यप नवनीत चाँद नरेन्द्र भवानी
87 चित्रकोट (अजजा)श्री दीपक बैज विनायक गोयल भारत कश्यप बोमडा राम मण्डावी
दन्तेवाड़ा88 दन्तेवाड़ा (अजजा)श्री छविन्द्र महेन्द्र कर्मा चेतराम अरामी घनश्याम जुर्री बेला तेलाम बालूराम भवानी
बीजापुर89 बीजापुर (अजजा)श्री विक्रम मंडावी महेश गागड़ा अजय कुडियम रामधर जुर्री
सुकमा90 कोन्टा (अजजा)श्री कवासी लखमा सोयम मुका मासा मडकामी देवेन्द्र तेलाम

परिणाम

दलवार सीटों की स्थिति

राजनैतिक दल प्राप्त मत सीटें
# % ± लड़ीं जीतीं ±
भारतीय जनता पार्टी72,34,968 46.27 वृद्धि90 54 39वृद्धि
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस66,02,586 42.23 90 35 33कमी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़1,92,406 1.23 कमी0 5कमी
बहुजन समाज पार्टी3,19,903 2.05 कमी0 2कमी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी2,16,942 1.37 वृद्धि1 1वृद्धि
निर्दलीय
अन्य
उपरोक्त से कोई नहीं (NOTA) 1,97,678 1.26
कुल 100.00 90

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान ABP Live, 9 अक्टूबर 2023
  2. "छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर 76.31 फीसदी वोटिंग". प्रभात खबर. 18 नवंबर 2023. अभिगमन तिथि 28 नवंबर 2023.
  3. विधानसभा सदनों के कार्यकाल की अवधि भारत निर्वाचन आयोग आधिकारिक (हिन्दी) वेबसाइट hindi.eci.gov.in
  4. CEC Rajeev Kumar In Chhattisgarh: रायपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर करेंगे बड़ी बैठक ETV छत्तीसगढ़ रायपुर 24 अगस्त 2023
  5. CEC Meeting In Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023, मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा, वोटर्स लिस्ट और चुनावी खर्च पर निगरानी की कही बात ETV छत्तीसगढ़ रायपुर 25 अगस्त 2023
  6. "लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण में ऐसा रहा मतदाताओं का उत्साह". प्रभात खबर. 17 नवंबर 2023. अभिगमन तिथि 28 नवंबर 2023.
  7. 5 राज्यों की चुनावी तारीखें : MP में 17, राजस्थान में 23, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, नतीजे 3 दिसंबर को NDTV India, 9 अक्टूबर 2023 ndtv.in
  8. छत्तीसगढ़ विधानसभा साधारण निर्वाचन, 2023 भारत निर्वाचन आयोग आधिकारिक वेबसाइट, 9 अक्तूबर 2023, eci.gov.in
  9. Chhattisgarh Congress candidate List: पाटन से भूपेश बघेल, अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव लड़ेंगे चुनाव... कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की लिस्ट आजतक, 15 अक्टूबर 2023 aajtak.in
  10. Chhattisgarh Candidates Congress List: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, सात उम्मीदवारों के नाम का एलान ABP Live, 22 अक्टूबर 2023, abplive.com
  11. BJP का बड़ा दांव, MP की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट जनसत्ता 17 अगस्त 2023 नई दिल्ली jansatta.com
  12. 3 राज्यों में 162 भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान:राजस्थान के 41 नामों में 7, छत्तीसगढ़ के 64 में 3 सांसद; मध्य प्रदेश के 57 उम्मीदवार तय दैनिक भास्कर, 9 अक्टूबर 2023 bhaskar.com
  13. CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को उतारा NDTV MP/CG, 25 अक्टूबर 2023, mpcg.ndtv.in
  14. छत्तीसगढ़ बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 9 सीटों पर उम्मीदवार तय, यहां देखें लिस्ट अमर उजाला, 8 अगस्त 2023, रायपुर
  15. Chhattisgarh Elections 2023: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी किए 2 प्रत्याशियों के नाम, जानें किस सीट से लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष ABP Live 21 अगस्त 2023 अम्बिकापुर
  16. छत्तीसगढ़ में BSP-GGP का गठबंधन:रायपुर में सांसद रामजी गौतम ने कहा- विचारधारा एक; 37 सीट पर गोंगपा, 53 पर बसपा लड़ेगी चुनाव दैनिक भास्कर, रायपुर, 25 सितंबर 2023 bhaskar.com
  17. छत्तीसगढ़ में गोंगपा की पहली सूची जारी, 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित ETV भारत, 17 अक्टूबर 2023, etvbharat.com
  18. जोगी कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट, रमन सिंह के खिलाफ शमशुल आलम को उतारा ZEE न्यूज़ हिन्दी, 20 अक्टूबर 2023, zeenews.india.com
  19. JCCJ Candidate 2nd List: जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कोटा से रेणु व अकलतरा से ऋचा जोगी लड़ेंगी चुनाव नईदुनिया, 25 अक्टूबर 2023, naidunia.com
  20. JCCJ Candidate 3rd List: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने जारी की पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची नईदुनिया, 26 अक्टूबर 2023, naidunia.com
  21. CG Election 2023: जेसीसीजे ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, रायगढ़ के पूर्व महापौर समेत 5 महिलाओं को मौका अमर उजाला, 27 अक्टूबर 2023, amarujala.com
  22. CG Chunav: जेसीसीजे ने जारी की प्रत्याशियों की दसवीं लिस्ट, पाटन से शीतकरण, रायपुर उत्तर से मंशु लड़ेंगे चुनाव अमर उजाला, 29 अक्टूबर 2023, amarujala.com
  23. Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों को दिया टिकट ABP Live, 2 अक्टूबर 2023, abplive.com
  24. CG Election 2023: AAP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को मिला मौका जागरण, 13 अक्टूबर 2023, jagran.com
  25. AAP candidates list for Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 45 उम्मीदवार मैदान में उतारे, सिर्फ 3 महिला प्रत्याशी को मौका ETV भारत, 22 अक्टूबर 2023, etvbharat.com
  26. Chhattisgarh AAP Candidate List: छत्तीसगढ़ में AAP ने जारी की पांचवी लिस्ट, CM बघेल के खिलाफ इस उम्मीदवार को दिया टिकट ABP Live, 27 अक्टूबर 2023, abplive.com
  27. Chhattisgarh: बस्तर में सीएम केजरीवाल का एलान- 'सरकार आई तो एक महीने के अंदर लागू करेंगे पेसा कानून'ABP Live बस्तर, 16 सितंबर 2023 www.abplive.com
  28. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट, जानें- कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन आजतक भोपाल/रायपुर 8 सितंबर 2023 aajtak.in