सामग्री पर जाएँ

चाय

चाय एक लोकप्रिय पेय है। यह चाय के पौधों की पत्तियों से बनता है। चाय मुख्यतः तीन प्रकार की होती है (1) काली चाय (2) हरी चाय (3) गट्टी चाय भारत में चाय के प्रमुख उत्पादन क्षेत्र निम्न है:- क उत्तर पूर्वी भारत :- असम मेघालय अरुणाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा ख. दक्षिण का नीलगिरी क्षेत्र ख. उत्तर पश्चिम का पहाड़ी भाग

इतिहास

सबसे पहले सन् १८१५ में कुछ अंग्रेज़ यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाड़ियों पर गया जिससे स्थानीय क़बाइली लोग एक पेय बनाकर पीते थे। भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक ने १८३४में चाय की परंपरा भारत में शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करने के लिए एक समिति का गठन किया। इसके बाद १८३५ में असम में चाय के बाग़ लगाए गए।[1]

कहते हैं कि एक दिन चीन के सम्राट शैन नुंग के रखे हुए गर्म पानी के प्याले में, हवा के ज़रिये उड़कर कुछ सूखी पत्तियाँ आकर उसमे गिर गयी, जिनसे पानी में रंग आया और जब उन्होंने उसकी चुस्की ली तो उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया। बस यहीं से शुरू होता है चाय का सफ़र। ये बात ईसा से २७३७ साल पहले की है। सन् ३५० में चाय पीने की परंपरा का पहला उल्लेख मिलता है। सन् १६१० में डच व्यापारी चीन से चाय यूरोप ले गए और धीरे-धीरे ये समूची दुनिया का प्रिय पेय पदार्थ बन गया।

एक और कथा के अनुसार छठवीं शताब्दी में चीन के हुनान प्रांत में भारतीय बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म बिना सोए ध्यान साधना करते थे। वे जागे रहने के लिए एक ख़ास पौधे की पत्तियां चबाते थे और बाद में यही पौधा चाय के पौधे के रूप में पहचाना गया।

भारत में प्रचलन

यह बहुविदित है, भारत में सर्वप्रथम चाय का बहुतायत प्रचलन ब्रिटिश शासनकाल में इन्हीं ब्रिटिशों द्वारा ही हुआ था।

चाय उत्पादित करने वाले देश

चाय का उत्पादन विश्व में सबसे ज्यादा भारत में किया जाता था लेकिन अब चीन का स्थान इसमें प्रथम है तथा सबसे ज्यादा निर्यातक देश श्रीलंका है। यहाँ तक की श्रीलंका की राष्ट्रीय आय भी चाय के निर्यात से चलती है ।

चाय से जुड़े आँकड़े

2017 में उत्पादित चाय का प्रतिशत ██ More than 1 000 000t ██ Between 100 000 and 1 000 000 t ██ Between 20 000 and 100 000 t ██ Between 2 000 and 20 000 t ██ Less than 2 000 t
2003 में उत्पादित कुल चाय का प्रतिशत

उत्पादन

वर्ष २००३ तक पूरे विश्व में चाय का उत्पादन ३.१५ मिलियन टन वार्षिक था। प्रमुख उत्पादक देशों में भारत, तथा उसके बाद चीन का स्थान था (अब चीन ने भारत से इस क्षेत्र में बाजी मार ली है), अन्य प्रमुख उत्पादक देशों में श्रीलंका एवं कीनिया इसके बाद महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। चीन ही अभी एकमात्र ऐसा देश है जो लगभग हर तरह की चाय का बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन करता है।

उत्पादन - टन में. २००४-२००५ कें आंकड़े
आंकड़े (FAO) के सौजन्य से Base de données de la FAO, accès du 14 novembre 2006

चीन855 192,0025 %940 500,0027 %
भारत850 500,0025 %830 700,0024 %
श्रीलंका308 090,009 %308 090,009 %
कीनीया295 000,009 %295 000,009 %
तुर्की201 663,006 %202 000,006 %
इंडोनेशिया164 817,005 %171 410,005 %
वियतनाम108 422,003 %110 000,003 %
जापान101 000,003 %100 000,003 %
अर्जेन्टाईना64 000,002 %64 000,002 %
बांग्लादेश58 000,002 %58 000,002 %
ईरान52 000,002 %52 000,002 %
मलावी50 090,001 %50 000,001 %
यूगांडा36 000,001 %36 000,001 %
अन्य देश208 948,706 %215 939,706 %
कुल3 353 722,70100 %3 433 639,70100 %

जैविक चाय का उत्पादन

जब से जैविक खेती का प्रचलन बढा है जैविक चाय के उत्पादन में भी काफी बढोत्तरी देखी गयी है। २००३ में ३,५०० टन जैविक चाय की खेती की गयी थी। जैविक चाय के उत्पादन का ज्यादातर हिस्से की खरीदारी (लगभग ७५%) फ्रांस, जर्मनी, जापान, अमरीका एवं ब्रिटेन द्वारा की जाती है।

चा या चाय कुछ अन्य भाषाओं में

भाषा नाम भाषा नाम भाषा नाम भाषा नाम भाषा नाम
अल्बानियनçajचाज अम्हेरिकpronounced shy शाए अरबीشاي shaiशाए असमियाচাহ साह असिरियाईpronounced chai चाए अजेरीçayचाय
बांग्लाচা "चा" बोस्नियाईčajचाज बुल्गारियनчай चायपंपागनchaक्यूबानोtsa
क्रोयेशियाईčajचेकčaj (4)अंग्रेजीchar, slang जार्जियनჩაი, chaiयूनानीτσάι tsái
गुजरातीચા chaहिन्दीचाय chaiजावाईtèhजापानी, ちゃ, chaकन्नड़Chaha
कजाकшай shaiकोंकणीchaकोरियन茶,차 chaमकदूनियनчај, čajमलयालम"chaya"
मराठीचहा chahaaमैथिलीचाह chahमंगोलियाईцай, tsaiनेपालीचियाउड़ियाchaफारसीچای chaay
पंजाबीਚਾਹ पुर्तगालीcháरोमानीceaiरूसीчай, chaiसर्बियाईчај, čaj
स्लोवाकčajस्लोवानीčajसोमालीshaaxस्वाहिलीchaiतगालोगtsaa
थाईชา, cha तिब्बतीཇ་jaतिंगितcháayuतुर्कीçayयूक्रेनीчай chai
उर्दूچاى उजबेकchoyवियतनामी*trà and chè (5)

बाहरी कड़ियाँ

सामान्य

इंटरनेट पर उपलब्ध पुस्तक

चाय:-इतिहास, संस्कृति एवं स्थानीय विशेषतायें

सन्दर्भ

  1. "चाय की खेती कब, कहाँ और कैसे?". BBC News. २००६-०४-३०. मूल से 2 मई 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जनवरी 2008.