चाम लोग
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4b/Danses_Cham.jpg/300px-Danses_Cham.jpg)
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/27/Cham_basket_weavers_Kratie.jpg/300px-Cham_basket_weavers_Kratie.jpg)
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/05/Cham_People_in_Vietnam_and_Cambodia.jpg/300px-Cham_People_in_Vietnam_and_Cambodia.jpg)
चाम या 'चम्पा के निवासी' (चाम भाषा : Urang Campa ; वियतनामी भाषा : người Chăm या người Chàm, ख्मेर : ជនជាតិចាម) दक्षिणपूर्व एशिया का एक जातीय समूह है। चाम लोग कम्बोडिया के कामपोंग चाम प्रांत तथा केन्द्रीय वियतनाम के फान रंग-थाप चाम, फान थिएत, हो चि मिन्ह नगर तथा अन गिआंग क्षेत्र के बीच के क्षेत्र के निवासी हैं। लगभग 4,000 चाम थाईलैण्ड में भी रहते हैं। वर्तमान समय में कम्बोडिया और वियतनाम के अधिकांश चाम इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं।
चाम लोग चम्पा राज्य के मूल निवासी हैं (१७वीं-१८वीं शताब्दी)। ये लोग चाम भाषा बोलते हैं और अन्य आस्ट्रोनेशियन लोगों से इनका निकट सम्बन्ध है। ध्यान दें कि चाम लोगों के अन्य सभी पड़ोसी आस्ट्रोएशियायी भाषाएँ बोलते हैं न कि आस्ट्रोनेशियन।