सामग्री पर जाएँ

चाँद छुपा बादल में

चाँद छुपा बादल में
"चाँद छुपा बादल में"
निर्माणकर्ताडाइरेक्टर कट द्वारा निर्मित
लेखकसबा मुमताज़
वन्दना तिवारी
निर्देशकराजन शाही
नीरज बलियान
प्रारंभ विषयजावेद अख्तर द्वारा
मूल देशभारत
मूल भाषा(एँ)हिन्दी
एपिसोड की सं.261
उत्पादन
निर्माताराजन शाही
संपादकसमीर गांधी
प्रसारण अवधि24 मिनट लगभग
मूल प्रसारण
नेटवर्कस्टार प्लस
प्रसारण28 जून 2010 – 17 जून 2011

चाँद छुपा बादल में भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर 28 जून 2010 से 17 जून 2011 तक रात 8 बजे होता था। इसका निर्माण डाइरेक्टर कुट के राजन शाही ने किया है। इसका निर्देशन राजन शाही और नीरज बलियान ने किया है।[1]

सारांश

यह शिमला में रहने वाली एक मध्य-वर्गीय लड़की निवेदिता शर्मा की कहानी है। वह अपने बचपन के समय ही अपनी माँ को खो देती है और अपने दादी, पिता और बड़े भाई के साथ रहती है। एक दिन कई वर्षों के बाद वह अपने बचपन के दोस्त सिद्धार्थ सूद से मिलती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन बाद में पता चलता है कि दिव्य भी सिद्धार्थ से प्यार करती है। इस कारण निवेदिता अपने प्यार को भुला देती है। अपने परिवार और निवेदिता के इंकार करने के बाद सिद्धार्थ मजबूरी में दिव्या से शादी कर लेता है। निवेदिता की शादी विरेन से तय हो जाती है और बाद में यह सामने आता है कि वह सिद्धार्थ और उसके परिवार से बदला लेने के लिए उससे शादी कर रहा है। लेकिन निवेदिता और विरेन एक दूसरे का ख्याल रखना शुरू कर देते हैं।

कलाकार

  • नेहा सरगम - निवेदिता विरेन सूद
  • किंशुक महाजन - विरेन सूद
  • अभिषेक तिवारी - सिद्धार्थ सूद
  • रिशिमा रोशलनी - दिव्य सिद्धार्थ सूद
  • नीतिका आनन्द - वन्दना सूद
  • पायल नायर - चंचल सूद
  • आशीष कपूर - जवाहर सूद
  • मदन जोशी - भूपट सूद
  • कनन मल्होत्रा
  • सरिता जोशी - नैनतारा शर्मा
  • गीता त्यागी - दिव्या की माँ

सन्दर्भ

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ