चाँदपुरा सैदाबाद
| चाँदपुरा सैदाबाद | |
| — गाँव — | |
|     | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश |  भारत | 
| राज्य | बिहार | 
| ज़िला | वैशाली | 
| जनसंख्या | 1,895 | 
| लिंगानुपात | 1000:871 ♂/♀ | 
| साक्षरता | 59.66% | 
| आधिकारिक भाषा(एँ) | हिन्दी, उर्दू एवं बज्जिका | 
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) | • 52 मीटर (171 फी॰) | 
| आधिकारिक जालस्थल: http://vaishali.bih.nic.in/ | |
निर्देशांक: 25°39′43″N 85°21′05″E / 25.661956°N 85.351426°E
चाँदपुरा सैदाबाद भारत में बिहार राज्य के ऐतिहासिक वैशाली जिलान्तर्गत एक छोटा गाँव है। निकटस्थ शहर एवं जिला मुख्यालय हाजीपुर से यह गाँव 14 किलोमीटर पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग से 3 किमी दक्षिण, रेलवे स्टेशन से 2 किमी दक्षिण,राज्य राजमार्ग से ३ किमी उत्तर पर अवस्थित है। सघन आबादी वाले इस कृषिप्रधान गाँव में बज्जिका बोली जाती है लेकिन शिक्षा का माध्यम हिंदी और उर्दू है। लगभग 2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाले इस छोटे से गाँव की वर्तमान जनसंख्या लगभग 1900 है। चाँदपुरा सैदाबाद गाँव खानपुर पकड़ी पंचायत के अंतर्गत आता है। इस गाँव की वर्तमान मुखिया सोमा देवी (2021 पंचायत चुनाव के अनुसार) है। पड़ोसी गाँव खपुरा, सुलतानपुर, चकबिहारी, काजीपट्टी, पानापुर है। यहाँ का डाकघर मोहनपुर है। नजदीकी रेलवे स्टेशन चकसिकंदर है।
सन्दर्भ
चांदपुरा सैदाबाद ग्राम के वर्तमान मुखिया पारकली देवी थी। जिनका वर्तमान में आकस्मिक निधन हो गया है