चंद्रकांता (2017 टीवी शृंखला)
| चंद्रकांता | |
|---|---|
| निर्माणकर्ता | एकता कपूर |
| निर्देशक | रंजन कुमार सिंह |
| अभिनीत | मधुरिमा तुली विशाल आदित्य सिंह उर्वशी ढोलकिया शाद रंधावा |
| संगीतकार | अल्तमश फरीदी |
| मूल देश | भारत |
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
| सीजन की सं. | 1 |
| एपिसोड की सं. | 94 |
| उत्पादन | |
| निर्माता | एकता कपूर शोभा कपूर |
| कैमरा स्थापन | मल्टी कैमरा |
| प्रसारण अवधि | 41 मिनट |
| उत्पादन कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | कलर्स टीवी |
| प्रसारण | 24 जून 2017 – 16 जून 2018 |
चंद्रकांता - एक मायावी प्रेम गाथा (अंग्रेज़ी: Chandrakanta - An Elusive Love Story) एक भारतीय अलौकिक कल्पना आधारित टेलीविजन श्रृंखला है, जो कलर्स टीवी पर २४ जून २०१७ को शुरू हुआ और १६ जून २०१८ को समाप्त हुआ। यह धारावाहिक एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा अपनी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए निर्मित किया गया। ये धारावाहिक रंजन कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है।