घनचक्कर (फ़िल्म)
| घनचक्कर | |
|---|---|
| निर्देशक | राजकुमार गुप्ता |
| पटकथा | प्रवेज़ शेख राजकुमार गुप्ता |
| निर्माता | रॉनी स्क्रूवाला सिद्धार्थ राय कपूर |
| अभिनेता | इमरान हाशमी विद्या बालन राजेश शर्मा नमिता दास |
| संपादक | आरती बजाज |
| संगीतकार | अमित त्रिवेदी |
| वितरक | यूटीवी मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
घनचक्कर २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड हास्य और रहस्यमय फ़िल्म है जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है[1] तथा यह रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के अधिन निर्मित की। फ़िल्म में इमरान हाशमी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं।[2] यह 28 जून 2013 क्प प्रदर्शित हुई।
पटकथा
फ़िल्म में संजय आत्रे (इमरान हाशमी), नीतू (विद्या बालन) का पति है। वो पंडित (राजेश शर्मा) और इदरीस (नमित दास) की एक 30 करोड़ रुपए की लूट में मदद करता है। तीन महीने बाद इसके लूटी हुई रकम के बंटवारे की बात होती है। संजय, को लूटी हुई रकम को हिफाज़त से रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है। लेकिन बाद में संजय की याददाश्त चली जाती है। वो इस लूट के साथ-साथ पंडित और इदरीस के बारे में भी सब भूल चुका होता है। वह ये भी भूल जाता है कि लूट के पैसे उसने कहां रखे हैं। और फ़िर फ़िल्म आगे बढ़ती है।[3]
पात्र
- इमरान हाशमी - संजय आत्रे
- विद्या बालन - नीतू आत्रे
- राजेश शर्मा - पण्डित
- नमित दास - इरदिस
संगीत
घनचक्कर के गीतों को शब्दबद्ध अमित त्रिवेदी ने किया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा तैयार किया गया।
| घनचक्कर | ||||
|---|---|---|---|---|
| शब्दबद्धकार अमित त्रिवेदी द्वारा | ||||
| भाषा | हिन्दी | |||
| लेबल | सोनी बीएमजी | |||
| निर्माता | अमित त्रिवेदी | |||
| अमित त्रिवेदी कालक्रम | ||||
| ||||
गीत सूची
सभी गीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित।
| क्र॰ | शीर्षक | कलाकार | अवधि |
|---|---|---|---|
| 1. | "लेज़ी लैड" | ऋचा शर्मा, अमित त्रिवेदी | |
| 2. | "अल्लाह मेहरबान" | दिव्य कुमार, अमित त्रिवेदी | |
| 3. | "घनचक्कर बाबु" | अमित त्रिवेदी | |
| 4. | "झोलु राम" | अल्ताफ़ राजा, अमित त्रिवेदी | |
| 5. | "घनचक्कर बाबु (रिमिक्स)" | अमित त्रिवेदी, राहुल गुप्ता |
सन्दर्भ
- ↑ घनचक्कर ऊवी इन्फ़ो, स्टार कास्ट & रिलीज डेट Archived 2013-06-30 at the वेबैक मशीन रिव्यूवर डॉट इन, 28 मई 2013
- ↑ आयबीएन लाइव डॉट इन डॉट कॉम. "इमरान हाशमी एंड विद्या बालन टु रोमांस इन मुम्बई मानसून". आयबीएन लाइव डॉट इन डॉट कॉम. मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2012.
- ↑ कोमल नाहटा (28 जून 2013 को 16:50 भारतीय मानक समय). "फिल्म रिव्यू: घनचक्कर". बीबीसी हिन्दी. मूल से 2 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2013.
|date=में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)