गुलज़ार सिंह संधू
| गुलज़ार सिंह संधू | |
|---|---|
| पेशा | साहित्यकार | 
| भाषा | पंजाबी भाषा | 
| राष्ट्रीयता | भारतीय | 
| विषय | कहानी–संग्रह | 
| उल्लेखनीय कामs | अमर कथा | 
गुलज़ार सिंह संधू पंजाबी भाषा के एक प्रमुख लेखक हैं। वर्ष 1982 में इन्हें इनके लघु कथा संग्रह 'अमर कथा' के लिए राष्ट्रीय पत्र शोध संस्थान, साहित्य अकादमी की ओर से प्रतिष्ठित 'साहित्य अकादमी' पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य पुरस्कारों में इन्हें अंतर्राष्ट्रीय लेखक संघ पुरस्कार, वर्ष 1992 ई. में प्लेराइट्स व ऑर्टिस्ट ऑफ कैनडा(Playwrights and artists of Canada) और वर्ष 2001 ई. में शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा शिरोमणि पंजाबी साहित्यकार पुरस्कार प्रदान किया गया।[1]
सन्दर्भ
- ↑ "अकादमी पुरस्कार". साहित्य अकादमी. मूल से 15 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2016.